लाइव न्यूज़ :

बारिश के मौसम में ये 7 टिप्स आपको बनाएंगे फैशनेबल, आप भी बन जाएंगी ऑफिस की 'फैशन क्वीन'

By मेघना वर्मा | Updated: August 29, 2019 13:26 IST

थोड़ा सा ध्यान देकर अगर आप बारिश के मौसम में कपड़े पहनेगें तो पूरे ऑफिस या कॉलेज की सबसे फैशनेबल गर्ल का खिताब भी चुरा सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबारिश के मौसम में हैवी ज्वेलरी को ना कहें। बारिश के मौसम में हैवी मटीरियल के कपड़े पहनने से बचें।

मानसून का मौसन जितना खुशनुमा होता है उतना ही सिरदर्दी वाला भी। ऑफिस गोइंग वुमेन हों या कॉलेज गोइंग गर्ल, बारिश के मौसम में सभी के फैशन सेंस धरे के धरे रह जाते हैं। बारिश जितनी हसीन लगती है उतने ही कपड़ो पर कीचड़ और मिट्टी के दाग भी छोड़ जाती है। मॉनसून के इस मौसम में ठंड भी लगती है और कभी-कभी गर्मी भी। ऐसे में क्या पहने कैसे पहने इस चीज की बड़ी समस्या होती है। 

आज हम आपको यहां ऐसे ही कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिसे इस्तेमाल करके आप मॉनसून में भी फैशन क्वीन बन सकती हैं। बस थोड़ा सा ध्यान देकर आप खुद को पूरे ऑफिस या कॉलेज की सबसे फैशनेबल गर्ल का खिताब भी चुरा सकती हैं। तो बस बरसात के इस मौसम में चाय की लीजिये चुस्कियां और अपनाइए ये 7 नुस्खे-

1. शॉर्ट्स के साथ टी-शर्ट करें ट्राई

बारिश के मौसम में लॉग ड्रेस पहनना जितना एवॉइड करेंगे उतना अच्छा। लॉग ड्रेस पहनने का मतलब है उसे खराब करना। इस मौसम में शॉर्ट ड्रेस को तवज्जो देना आपके लिए ज्यादा हेल्पफुल रहेगा। तो ऑफिस जा रही हों तो आप स्कर्ट ट्राई कर सकती हैं और अगर कॉलेज गोइंग हैं तो शॉर्ट्स और टीशर्ट से बेहतर कुछ भी नहीं।

2. स्किन टाइट को कहें ना

बारिश का कोई भरोसा नहीं होता। कभी भी शुरु हो जाती है। इस मौसम में स्किन फिट कपड़ो को ना कहें क्योंकि थोड़ी सी भी बारिश से जब कपड़े गीले होंगे तो स्किन पर इचिंग शुरु हो जाएगी। सिर्फ यही नहीं गीले होने के बाद स्किन फिटिंग ड्रेस को उतारने में भी पापड़ बेलने पड़ते हैं।

3. स्कार्फ है साथ तो क्या है बात

बारिश के मौसम में अपने आउटफिट के मैचिंग का या उसके कॉन्ट्रास का स्कार्फ जरूर रखें। बारिश से बचने के लिए ये आपकी मदद करेंगे। साथ ही आप इससे फैशन के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

4. कॉटन इज बेस्ट

अगर नाइलॉन और शिफॉन के कपड़े पहनने से ऊब गई हों तो बारिश में कॉटन के कपड़े पहन सकती हैं। नमी के कारण सूती कपड़े उसे सोखने में मदद करेंगे। थोड़ा बहुत भीग भी जाएं तो सूती कपड़ा स्किन पर होने वाली इचिंग से बचाता है। 

5. चटख रंगों का करें सेलेक्शन

बहुतेरे मौसम में भले ही आप चटख रंग ना पहने मगर बारिश के समय में चटख रंग एक अच्छा ऑपशन हो सकता है। रेड, पिंक, लेमन येलो, लाइट ग्रीन, मजेंटा जैसे बहुत से कलर्स को आप अपनी मॉनसून वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

6. फ्लोरल प्रिंट है तो क्या बात है

बारिश के समय में सॉलिड कलक के आउटफिट पहनने से बचें। आप इस मौसम में फ्लोरल प्रिंट पहन सकती हैं। ये आपके रंगीन अंदाज को सबके सामने लाएगा आप पर खूब फबेगा।

7. ज्वैलरी और शूज को ना करें नजर अंदाज

अक्सर बारिश के मौसम में हम कपड़ो पर तो ध्यान देते हैं मगर ज्वैलरी और शूज को नजर अंदाज कर देते हैं। इस बारिश आप ऐसी गलती ना करें। रेनी सीजन में कोशिश करें की हैवी मेटेलिक ज्वैलरी और वुडेन ज्वैलरी पहनने से बचें। इसकी जगह आप प्लास्टिक की ज्वैलरी को ऐड कर सकती हैं। वहीं बारिश के समय में ही लाइट कलर के शूट को अवॉइड करें। 

टॅग्स :फैशनमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल