लाइव न्यूज़ :

Overnight Beauty Tips: टैनिंग और पिंपल से पाना है छुटकारा, तो रात को सोने से पहले इस्तेमाल करें ये 5 चीजें

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 25, 2022 15:35 IST

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद का ख्याल रखना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप बेदाग त्वचा चाहती हैं तो रात को सोने से पहले यहां बताई गईं 5 चीजों का इस्तेमाल करके देखिए।

Open in App

अगर आपको दिनभर के भागदौड़ में अपनी स्किन का ख्याल रखने का समय नहीं मिल पाता है तो परेशान न हो। आप रात में सोने से पहले अगर यहां लिखे गए बातों का ध्यान रखेंगी तो आपकी स्किन की जरूरी देखभाल करने के साथ ही इसकी खूबसूरती में भी चार चांद लग जाएगी।

हम आपको बता रहे हैं रात को सोने से पहले (Overnight Beauty Tips) कुछ ऐसी चीजें जो चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। ये चीजें पूरी तरह से नेचुरल है और आपकी स्किन की परेशानियों को दूर करते हैं। इनका हर रोज इस्तेमाल करने से आप रातोंरात अपनी खूबसूरती (Skincare Beauty Tips) बढ़ा सकती हैं। तो आइए जानते हैं...

एलोवेरा जेल (Aloe Vera)

एलोवेरा जेल में मौजूद मॉइश्चराइजिंग और एंटीबैक्टिरिअल प्रॉडक्ट हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है।ये आपको पिंपल से छुटकारा दिलाने के साथ ही ग्लोइंग स्किन भी देता है। सोने से पहले चेहरा धोकर इसकी पतली लेयर अच्छी तरह लगाएं सुबह धो लें।

कच्चा दूध (Milk)

कच्चे दूध की मदद से आप चेहरे के दाग-धब्बे कम होने के साथ ही आपकी रंगत भी निखरती है। इसके लिए फ्रिज में कच्चा दूध रखकर ठंडा कर लें। अब चेहरा धोने के बाद इसे रूई से पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। यह सूख जाने पर चेहरे को साफ पानी से धो लें।

गुलाबजल (GulabJal)

सोने से पहले गुलाबजल के इस्तेमाल से न सिर्फ आपके दिनभर की खोई नमी आपको वापस मिलेगी बल्कि इससे आपकी स्किन मुलायम भी होगी। इसके इस्तेमाल से आप हर रोज फ्रेश स्किन महसूस करेंगी।

बादाम तेल (Almond Oil)

अगर आप चेहरे की बढ़ रही झुर्रियों और बारीक रेखाओं और बढ़ती उम्र की निशानियों से राहत पानी चाहती हैं तो सोने से पहले अपने चेहरे पर बादाम तेल का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि इसके लिए स्वीट आल्मंड ऑयल का ही इस्तेमाल करें। इससे आपके चेहरे पर निखार भी आएगा।

आलू का रस (Potato juice)

आलू के रस से आपकी स्किन को की सारे फायदे होंगे। आलू का रस इस्तेमाल करने से  आपके चेहरे से पिंपल के दाग-धब्बे, टैनिंग जैसी परेशानी दूर होगी। इसके लिए चेहरे को साफ कर आलू का रस लगाएं। सुबह उठकर चेहरे को साफ पानी से धो लें।

नोट- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव या ड्राय है तो आलू के रस का इस्तेमाल न करें।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन