लाइव न्यूज़ :

Makeup Tips: 15 मिनट में मेकअप करने के लिए फॉलो करें ये 5 आसान स्टेप्स, अपने लुक में लगाएं चार चाँद

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 16, 2023 15:16 IST

यहाँ बताये 5 आसान स्टेप्स को फॉलो करें और सिर्फ 15 मिनट में परफेक्ट मेकअप लुक पाएं।

Open in App

Makeup Tips: अगर आप ऑफिस में काम करती हैं या फिर कॉलेज भी जाती हैं तो आपको थोड़ा सा मेकअप करना आना चाहिए। मेकअप करना कोई बुरी बात नहीं है क्योंकि यह आज के समय की जरूरत बन गया है। अगर मेकअप सिंपल तरीके से किया जाए तो यह आपके लुक में चार चाँद लगा सकता है। 

इसमें कोई शक नहीं है कि मेकअप एक ऐसी कला है, जिसमें हर कोई माहिर नहीं हो सकता, लेकिन अगर आप मेकअप के बेसिक्स को ठीक से समझ लें, तो ज्यादा समय बर्बाद किए बिना, आप हर बार घर से बाहर कदम रखते ही परफेक्ट मेकअप कर पाएंगी। इन 5 आसान स्टेप्स को फॉलो करें और सिर्फ 15 मिनट में परफेक्ट मेकअप लुक पाएं।

मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन

अगर आपका चेहरा पूरी तरह से मॉइस्चराइज़्ड और सन-प्रोटेक्टेड नहीं है तो कितना भी मेकअप आपके चेहरे को परफेक्ट लुक नहीं दे सकता है। इसलिए मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें, फिर टोन करके कोई अच्छा मॉइश्चराइजर लगा लें। इसके बाद चेहरे के साथ-साथ हाथों और पैरों पर भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

सही बेस महत्वपूर्ण है

मेकअप का बेस बहुत जरूरी होता है, इसलिए मजबूत बेस के लिए लाइट फाउंडेशन या बीबी-सीसी क्रीम का इस्तेमाल करें। ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से इसे अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ी देर प्रतीक्षा करें ताकि आपकी त्वचा इसे सोख सके। अगर आप गर्म या नमी वाली जगह पर रहती हैं तो हैवी फाउंडेशन का इस्तेमाल न करें वरना आपका चेहरा केकी दिखेगा।

कंसीलर का इस्तेमाल करें

अगर आपके चेहरे पर डार्क सर्कल्स, पिंपल्स या फिर दाग-धब्बे हैं तो कंसीलर आपके लिए बेहद जरूरी है। हमेशा ऐसा कंसीलर खरीदें जो आपकी त्वचा से एक टोन हल्का हो और इसे केवल वहीं इस्तेमाल करें जहां बिल्कुल जरूरी हो।

कॉम्पैक्ट और ब्लश

मेकअप को सेट करने के लिए पूरे चेहरे पर कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं और फिर हल्का ब्लश लगाएं। चेहरे के एक तरफ के चीकबोन्स से लेकर दूसरी तरफ के चीकबोन्स तक ब्लश लगाएं। इसके अलावा थोड़ा सा नाक के सिरे पर, माथे पर और गर्दन पर लगाएं।

आई मेकअप और लिपस्टिक

अब जबकि चेहरे पर मेकअप सेट हो चुका है, अब बारी आंखों और होठों की है। आंखों पर आईलाइनर और मस्कारा लगाने के बाद आप अपने पसंदीदा कलर की लिपस्टिक या फिर आउटफिट के साथ मैचिंग लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। अगर आपको लिपस्टिक पसंद नहीं है तो आप लिप ग्लॉस या लिप बाम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सस्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन