लाइव न्यूज़ :

सावधान! नाखून काटते समय ना करें ये 5 गलतियां, हो जाएंगा भयंकर इनफेक्शन

By मेघना वर्मा | Updated: February 21, 2020 09:19 IST

नाखून जब बड़े हो जाएं या जब आपके हाथ पैरों में वो कंफर्ट ना दें तो हम उन्हें नेलकटर की मदद से काट देते हैं। इसका भी एक अलग प्रोसेस है।

Open in App
ठळक मुद्देनाखून काटने के टूल्स को भी साफ जरूर कर लें। एक बार नाखून काट लें तो हाथों को धुलकर अच्छी तरह पोछें और हाथों में मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

नाखून काटने जैसी चीजों को हम कितनी आसानी से लेते हैं। हफ्ते में एक दिन बैठे और नाखूनों को काट लिया मगर क्या आप जानते हैं कि नाखून काटने में भी कुछ चीजों को ध्यान ना दिया जाए तो अंजाम बुरा हो सकता है। सिर्फ यही नहीं आप भयंकर इनफेक्शन के भी शिकार हो सकते हैं। 

नाखून जब बड़े हो जाएं या जब आपके हाथ पैरों में वो कंफर्ट ना दें तो हम उन्हें नेलकटर की मदद से काट देते हैं। इस प्रोसेस की भी अपनी एक अलग विधि है। नाखून काटने में की गई आपकी जरा सी गलती आपको डॉक्टर तक भी पहुंचा सकती है। इसलिए आप भी जान लीजिए नाखून काटने का क्या है सही तरीका और किन चीजों को ध्यान रखना है जरूरी।

1. पहले हाथों को भिगोना है जरूरी

अक्सर हम ऐसा करते हैं कि नाखूनों को बस यूं ही काट लेते हैं। जिनके नाखून बहुत हार्ड होते हैं उनके लिए ये काफी मुश्किल प्रोसेस होता है। इसी लिए नाखून काटने से थोड़ी देर पहले हाथों को पानी में सोक जरूर कर लें। पानी थोड़ा सा गर्म होगा तो नाखून की गंदगी भी फूल कर निकल जाएगी।

2. काटने से पहले करें ट्रिम

नालों को डायरेक्ट काटेंगे तो इसका शेप बेकार हो जाएगा। इसलिए नाखून काटने से पहले इन्हें ट्रिम करें। ट्रिम का मतलब नाखूनों को बिल्कुल किनारे की ओर तक ना काटें। इन्हें थोड़ा-थोड़ा करके काटें।

3. फाइल करें नेल्स

नाखून को काटने के बाद इन्हें फाइल करना ना भूलें। इस तरह आपके नाखून को एक फिनिशिंग टच मिलेगा साथ ही आप उन्हें मनचाहा शेप भी दे सकते हैं। अक्सर लोग हाथ के नाखून को काटने के बाद उसे फाइल कर लेते हैं लेकिन पैर के नाखून को इग्नोर कर देते हैं। ऐसा ना करें पैर के नाखून को भी जरूर काट लें।

4. नेल टूल्स को रखें साफ

जिस तरह आप अपने बाकी सारे मेकअप के सामानों को साफ रखते हैं उसी तरह नाखून काटने के टूल्स को भी साफ जरूर कर लें। इसमें किसी भी तरह की गंदगी होगी तो ये आपके नाखून तक पहुंच जाएगी जिससे आपको इन्फेक्शन होने का खतरा हो सकता है। 

5. हाथों पर लगाएं मॉइस्चराइजर

एक बार नाखून काट लें तो हाथों को धुलकर अच्छी तरह पोछें और हाथों में मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। आप चाहें तो इसी से नाखूनों के बगल में थोड़ी सी मसाज जरूर कर लें। इससे वहां खून का बहाव तेज होगा। अब आप चाहे तो पसंदीदा नेल पेंट लगा सकते हैं।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन