लाइव न्यूज़ :

एक महीने में कितनी बार वैक्सिंग करवानी चाहिए? जानें इसपर एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं

By गुलनीत कौर | Updated: September 22, 2018 11:30 IST

वैक्सिंग महीने में कितनी बार करवानी चाहिए यह सिर्फ और सिर्फ हेयर ग्रोथ पर निर्भर करता है।

Open in App

स्किन के बालों को हटाने का बेहतरीन और सस्ता तरीका है वैक्सिंग। इससे ना केवल अनचाहे बालों से छुटकारा मिलता है, साथ ही टैनिंग भी निकल जाती है। स्किन सॉफ्ट और नई-नई लगने लगती है। लेकिन अगर आप पहली बार वैक्सिंग करवाने जा रही हैं या फिर रेगुलर वैक्सिंग को लेकर कुछ दुविधा में हैं तो हम आपके कई सवालों का जवाब लेकर आए हैं।

महीने में कितनी बार वैक्सिंग करवाएं? महीने में दो बार या केवल एक बार वैक्सिंग करवानी चाहिए? अगर वक्क्सिंग के बाद स्किन पर लालगी आए तो क्या यह हालत है या नार्मल है? एक बार वैक्सिंग करवाने के बाद कितने दिनों के बाद दोबारा करवानी चाहिए? ऐसे कई ही सवालों के जवाब आगे एक-एक करके पाएं।

पहली बार वैक्सिंग

- अगर आप पहली बार वैक्सिंग करवा रही हैं तो पहले सेशन के आबाद आपकी हेयर ग्रोथ जल्दी आएगी। इसे देख यह ना सोचें कि आपकी वैक्सिंग सही तरीके से नहीं हुई। वैक्सिंग रेगुलर होने के बाद हेयर ग्रोथ नार्मल हो जाती है- पहली बार वैक्सिंग करवाने से त्वचा अचानक लाल हो सकती है, इसे देख घबराएं नहीं- पहली बार वैक्स करवाने पर कई बार बालो जड़ से नहीं निकलते हैं, इसलिए बाद में आपको कहीं बाल दिख जाएं तो यह ना सोचें कि आपकी वैक्सिंग सही से नहीं हुई- लेकिन पहले सेशन के 2 हफ्ते बाद ही आप दोबारा वैक्सिंग सेशन लेती हैं तो इस बार बाल जड़ से निकलेंगे और आपको सॉफ्ट और ब्यूटीफुल स्किन हासिल होगी- पहले सेशन के बाद अगर स्किन बहुत अधिक लाल हो जाए तो अगले 24 घंटे का इंतजार करें। त्वचा पर बर्फ लगाएं। इसके बाद भी अगर फर्क ना पड़े तो इसका मतलब है कि या तो वैक्सिंग सही नहीं हुई या फिर आपकी त्वचा को वैक्सिंग से दिक्कत है

कितनी बार कराएं वैक्सिंग?

पहली बार हो या रेगुलर, वैक्सिंग पिछले सेशन के 2 से 4 हफ्ते के बीच करवा लेनी चाहिए। अगर आपकी हेयर ग्रोथ फास्ट है, तो आप 2 हफ्ते बाद ही वैक्सिंग करवा सकती हैं। बशर्ते की आपकी त्वचा इसे अपनाए। लेकिन अगर आपकी हेयर ग्रोथ नार्मल है और आप इसे 3 सप्ताह तक ले जा सकती हैं, तो 3 सप्ताह के बाद ही अगला वैक्सिंग सेशन लें।

ये भी पढ़ें: चेहरे पर आइस क्यूब (बर्फ) लगाने के 10 फायदे, जानें और पाएं दमकती त्वचा

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

अगर एक्सपर्ट्स की मानें तो उनके मुताबिक वैक्सिंग महीने में कितनी बार करवानी चाहिए यह सिर्फ और सिर्फ हेयर ग्रोथ पर निर्भर करता है। जितनी तेज और अधिक हेयर ग्रोथ हो, उतनी ही जल्दी वैक्सिंग की जरूरत पड़ती है। लेकिन हेयर ग्रोथ कम हो तो फिर वैक्सिंग जल्दी नहीं कारवानी चाहिए। क्योंकि त्वचा को जिस चीज की जरूरत नहीं, वो हमें बिना मतलब नहीं करना चाहिए।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन