लाइव न्यूज़ :

ये 3 तेल आपके बालों को नहीं होने देंगे सफेद, घर पर आसानी से बनाएं हेयर ऑयल

By मेघना वर्मा | Updated: July 13, 2020 12:14 IST

आपके खान-पान का आपके सफेद बाल होने पर बहुत अधिक असर पड़ता है। बढ़ते प्रदूषण और गलत लाइफस्टाइल से भी आपके बाल लगातार सफेद होते चले जाते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसफेद बाल आपकी खूबसूरती को तो प्रभावित करती ही है साथ में आपकी उम्र को भी ज्यादा दर्शाती है।आप चाहें तो घर में बने हेयर ऑयल से आप अपने बालों को सफेद होने से रोक सकते हैं। 

कम उम्र में ही बाल सफेद होने की समस्या से सभी परेशान है। सिर के एक भी बाल सफेद हो जाएं तो ये सिलसिला चल पड़ता है। फिर धीरे-धीरे सभी बाल सफेद होने लगते हैं। आपके खान-पान का आपके सफेद बाल होने पर बहुत अधिक असर पड़ता है। बढ़ते प्रदूषण और गलत लाइफस्टाइल से भी आपके बाल लगातार सफेद होते चले जाते हैं। 

सफेद बालों के लिए आप कितना ही डॉक्टर की दवाई ले लो या शैम्पू इस्तेमाल कर डालिए, एक बार बाल सफेद होना शुरू होते हैं तो वो सफेद होते ही जाते हैं। सफेद बाल आपकी खूबसूरती को तो प्रभावित करती ही है साथ में आपकी उम्र को भी ज्यादा दर्शाती है। बाजार के इस्तेमाल किए गए सभी हेयर कलर आपके बालों को नुकसान भी पहुंचाते हैं। आप चाहें तो घर में बने हेयर ऑयल से आप अपने बालों को सफेद होने से रोक सकते हैं। 

आज हम आपको ऐसी ही होम मेड हेयर ऑयल बताने जा रहे हैं जिनकी मालिश से आपके बाल सफेद होने से बच जाएंगे-

1. आंवला पाउडर और नारियल का तेल

इसे बनाने के लिए आपको 2 छोटा चम्‍मच आंवला पाउडर और 3 बड़ा चम्‍मच नारियल का तेल चाहिए होगा। 

बनाने की विधि 1. एक पैन में नारियल का तेल गरम करें। 2. गरम तेल में आंवला पाउडर डालें और जब तक यह मिक्‍स न हो जाए तब तक तेल में इस चलाते रहें। 

3. इसके बाद इस मिश्रण से स्‍कैल्‍प की मसाज करें। 4. 1 मिनट के लिए बालों में इस मिश्रण को लगा छोड़ दें। 5. इसके बाद बालों को शैंपू से साफ करें और कंडीशनर लगाएं। 6. ऐसा आप हफ्ते में 2-3 बार जरूर करें। 

2. नारियल और नींबू का तेल

इसे बनाने के लिए आपको 2 छोटा चम्‍मच नींबू का रस और 2 बड़ा चम्‍मच नारियल का तेल चाहिए होगा। 

बनाने की विधि 1. नारियल के तेल को 1 मिनट के लिए गरम करें। 2. इसमें नींबू का रस मिलाएं। फिर इस मिश्रण को स्‍कैल्‍प पर लगाए। 3. आप इसे रातभर बालों में लगा छोड़ दें ।

 4. सुबा शैंपू से बालों को वॉश करें और कंडीशनर लगाएं। 5. ऐसा आप हफ्तें में दो बार करें। बालों के सेफद होने की रफ्तार रुक जाएगी।

3. कैस्टर और सरसों का तेल

इसे बनाने के लिए आपको 1 बड़ा चम्‍मच कैस्‍टर ऑयल और 2 बड़ा चम्‍मच सरसों का तेल चाहिए होगा। 

बनाने की विधि 1. दोनों तेल को अच्‍छे से मिक्‍स करें। अब इसे गरम करें। 2. इस मिश्रण को बालों में लगाएं और रात भर लगा छोड़ दें। 3. सुबह बालों में शैंपू करें और कंडीशनर लगाएं। 4. ऐसा आप हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं।  

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन