लाइव न्यूज़ :

ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं संतरे के छिलके का फेस पैक, मिलेगा मनचाहा परिणाम

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 25, 2023 17:56 IST

ज्यादातर महिलाएं गोरा रंग पाने के लिए फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फेयरनेस क्रीम आपको गोरा तो बनाती है लेकिन आपकी त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचाती है।

Open in App

ज्यादातर महिलाएं गोरा रंग पाने के लिए फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फेयरनेस क्रीम आपको गोरा तो बनाती है लेकिन आपकी त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इसका नियमित इस्तेमाल आपकी त्वचा को बीमार भी कर सकता है। इसलिए ग्लोइंग कॉम्प्लेक्शन के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा होता है। ऐसा ही एक घटक है संतरे का छिलका।

संतरे के छिलके से तैयार फेस पैक से आप अपने चेहरे की चमक प्राकृतिक रूप से बढ़ा सकते हैं और त्वचा की रंगत में भी निखार ला सकते हैं। संतरे के छिलकों से बना ग्लोइंग फेस पैक बनाने के लिए आपको जिन चीजों की जरूरत होगी:

-डेढ़ चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर

-½ छोटा चम्मच हल्दी

-1 चम्मच शहद

-गुलाब जब और

-कॉटन बॉल

-एक कटोरी में 1½ चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें। अब इसमें 1/2 टीस्पून हल्दी डालें और दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। जब सारी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं तो इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। ध्यान रहे कि पैक को पतला करने के लिए पानी न मिलाएं। हमें गाढ़ा पेस्ट ही चाहिए। शहद आपकी त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करेगा।

-फेस पैक तैयार है, अब हम आपको बताते हैं कि इसे कैसे लगाना है। इसलिए सबसे पहले चेहरे को अच्छे से धोकर साफ कर लें। गाढ़ा होने के कारण आपको फेस पैक लगाने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, इसके लिए आपको धीरे-धीरे पैक लगाना चाहिए। इसे कम से कम अगले 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें।

इस प्रकार प्रभाव होता है

संतरे के छिलके का पाउडर मृत कोशिकाओं को हटाकर साफ और चमकदार त्वचा देता है। हल्दी पिंपल्स और उनसे होने वाले निशान को दूर करती है। जब पैक सूख जाए तो इसे उतार लें। चेहरे को साफ पानी से धो लें। इसके बाद गुलाब जल को स्प्रे या रुई में लेकर चेहरे पर लगाएं। अच्छे परिणाम के लिए इसे हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार इस्तेमाल करें। आप पाएंगी कि आपकी त्वचा बहुत ही कोमल और स्वस्थ और चमकदार हो गई है।

हफ्ते में दो से तीन बार संतरे के छिलके का फेस मास्क लगाने से चेहरे को पूरी तरह से पोषण मिलता है। मानो चेहरे पर बरस रही हो। साथ ही पिंपल्स, एक्ने, व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स जैसी समस्याएं भी दूर रहती हैं।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन