लाइव न्यूज़ :

गर्मी से होने वाले रैशेज को इन तरीकों से करें 2 दिन में ठीक

By गुलनीत कौर | Updated: June 10, 2018 08:02 IST

स्किन रैशेज को ठीक करने के लिए टेलकम पाउडर का इस्तेमाल कुछ पलों की ही राहत दिलाता है, लंबे आराम के लिए घरेलू उपाय करने चाहिए।

Open in App

गर्मियों में सूरज की किरणों, अधिक हीट और पसीने की वजह से त्वचा पर इन्फेक्शन हो जाता है। यह संक्रमण बढ़कर छोटे-छोटे दानों और रैशेज को जन्म देता है। इन रैशेज के कारण तेज खुजली और त्वचा पर जलन भी होने लगती है जो असहनीय होती है। ठंडे पानी या फिर टेलकम पाउडर के इस्तेमाल से ही राहत मिलती है, लेकिन यह भी कुछ पलों के लिए ही। वापस पसीना आने पर दोबारा दिक्कत होने लगती है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर इन रैशेज से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है। 

1. ग्रीन टी

एक कप में गर्म पानी लेकर उसमें ग्रीन टी बैग डालकर अच्छी तरह डिप करें। टी बैग निकालकर ग्रीन टी को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर कॉटन बॉल्स इस पानी में डिप करते हुए सीधा रैशेज पर लगाएं। दिन में कम से कम 3 बार ग्रीन टी के इस्तेमकाल से रैशेज में बड़ी राहत मिलेगी।

2. नारियल तेल

पानी में कॉटन का कपड़ा डुबोकर इस कपड़े से रैशेज को अच्छी तरह साफ कर लें। अब इसके ऊपर कॉटन या फिर उंगलियों के इस्तेमाल से ही नारियल का तेल लगा लें। हल्के हाथों से मसाज करें और फिर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नहा लें। दिन में दो बार ऐसा करने से रैशेज खत्म हो जाएंगे।

गर्मियों में परफेक्ट स्किन पाने के लिए यूज करें 'आइस क्यूब', पाएं ये 5 फायदे

3. ओटमील

एक मिक्सर ग्राइंडर में आधा कप ओटमील लेकर जुसे ग्राइंड कर लें। इस पाउडर में आधा कप पानी मिलाएं और अच्छी तरह मिला लें। अब इस पेस्ट को रैशेज पर लगाएं और 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में ठंडे पान ई से धो लें। इस प्रयोग को दिन में दो बार करने से बड़ी राहत मिलती है।

4. एलोवेरा

कॉटन के गीले कपड़े से पूरी बॉडी अच्छी तरह साफ कर लें। अब फ्रेश एलोवेरा रैशेज पर लगाएं और सूखने तक का इन्तजार करें। इसके बाद गुनगुने पानी से त्वचा से एलोवेरा निकालें। इस प्रयोग को दिन में जितनी बार कर सकें करें, हर इस्तेमाल पर यह रैशेज को कम करने का काम करेगा। 

5. खीरा पेस्ट

फ्रिज में रखा हुआ ठंडा खीरा लें। उसे छीलकर कास लें। इस कसे हुए खीरे को रैशेज पर लगाएं और करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से धो लें। इस प्रयोग को आप रोजाना जितनी बार चाहें कर सकते हैं।

ड्राई और ऑयली स्किन वाले बारिश के दिनों ऐसे रखें स्किन का खास ख्याल

6. पेट्रोलियम जेली

उदाहरण के लिए विक्स-वेपोरब, यह पेट्रोलियम जेली है, इसे रैशेज पर सीधा लगाएं और फिर पूरी रात के लिए छोड़ दें। कुछ दिन लगातार इसके इस्तेमाल से रैशेज में कमी आएगी और राहत मिलेगी। 

टॅग्स :घरेलू नुस्खेब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन