लाइव न्यूज़ :

चोट, जले या कटे का कैसा भी हो निशान, इन आसान घरेलू नुस्खों से करें 1 हफ्ते में ठीक

By गुलनीत कौर | Updated: November 4, 2018 09:21 IST

जले-कटे के निशान पर अगर रोजाना फ्रेश एलोवेरा जेल लगाया जाए तो कुछ ही दिनों में ये निशान तकरीबन गायब हो जाते हैं।

Open in App

किसी दुर्घटना की वजह से या फिर रोजमर्रा के कामों को करते हुए कई बार हमारे हाथ, पांव या शरीर के किसी अन्य अंग पर छोटे, खरोच लग जाती है। महिलाओं के हाथ अक्सर किचन के काम करते समय अक्सर जल जाते हैं। इस तरह की घटनाओं के बाद शरीर पर गहरे निशान छूट जाते हैं, जो तमाम कोशिशों के बावजूद भी जाते नहीं हैं। 

ये निशान अगर सामने से दिख ना रहे हों तो इतना दुख नहीं होता, लेकिन हाथों, पांव और चेहरे पर दिखने वाले इन बुरे निशानों से हम कैसे भी छुटकारा पाना चाहते हैं। फिर इसके लिए भले ही महंगी सर्जरी का सहारा क्यों ना लेना पड़े। लेकिन सर्जरी पर पैसा खर्च करने से पहले यहां बताए जा रहे 5 घरेलू नुस्खे जरूर जान लें। क्योंकि ये पावरफुल नुस्खे एक हफ्ते में इन मार्क्स को कम करने का काम कर सकते हैं।

1. आलू का रस

आलू में त्वचा को ब्लीच करने के तत्व होते हैं। यानी त्वचा का नेचुरल रंग कितना ही डार्क क्यों ना हो, इसके नियमित इस्तेमाल से वह धीरे धीरे हल्का पड़ने लगता है। जली हुई त्वचा पर आलू का रस रगड़ें, कुछ ही दिनों में यह निशान हल्का होने लगेगा। अगर अचानक किसी चीज से हाथ जल जाए तो उसी समय उसपर आलू का रस लगाएं, इससे जले का निशान बनेगा ही नहीं।

2. एलोवेरा जेल

जले-कटे के निशान पर अगर रोजाना फ्रेश एलोवेरा जेल लगाया जाए तो कुछ ही दिनों में ये निशान तकरीबन गायब हो जाते हैं। अगर चोट लगने के बाद अधिक जलन हो रही हो तो उसी समय उसपर एलोवेरा जेल लगा लेना चाहिए। यह ठंडक भी देता है और इसके लगाने के बाद निशान छूटने के संभावना भी कम हो जाती है।

3. केले का छिलका

स्किन को टोंड करना हो तो केले के छिलके का इस्तेमाल करना चाहिए। केले का छिलका स्किन पर रगड़ने से यह स्किन को एक जैसा बना देते है। अगर त्वचा परा कोई दाग, धब्बा या गहरा निशान हो तो यह उसे स्किन से मिलाकर एक जैसा बना देता है। कुछ दिनों बाद आप जान नहीं पाएंगे कि वह मार्क स्किन के किस जगह पर मौजूद था। 

4. प्याज का रस

प्याज के रस में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह स्किन पर किसी भी तरह के इन्फेक्शन और दाग-धब्बे को मिटाने का काम करता है। अगर स्किन जल जाए या फिर चोट लगने के बाद जख्म का निशान छूट जाए तो उसपर प्याज का रस लगाएं, 10 मिनट के लिए रगड़ें और फिर ऐसे ही छोड़ दें। लगातार 1 हफ्ते इस प्रयोग को दोहराने से निशान तकरीबन गायब हो सकता है।

यह भी पढ़ें: सर्दियों की शरूआत में काम आते हैं ये 5 ब्यूटी टिप्स, पूरे मौसम स्किन रहती है हेल्दी

5. हल्दी

केवल रूप निखारने के ही नहीं, गहरे मार्क्स को कम करने में भी मदगार है हल्दी। हल्दी में दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे जले या कटे हुए निशान पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। यह सबसे असरदार उपाय है जो आपको 3 से 4 दिनों के भीतर ही रिजल्ट दे सकता है। 

टॅग्स :स्किन केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो