पफी आइज और डार्क सर्कल से छुटकारा दिलाएंगी किचन में मौजूद ये 5 चीजें
By उस्मान | Updated: February 21, 2018 14:43 IST2018-02-21T14:39:17+5:302018-02-21T14:43:01+5:30
आंखों और आसपास के हिस्से को सुंदर बनाने के लिए आप भी ट्राई करें ये घरेलू उपाय।

पफी आइज और डार्क सर्कल से छुटकारा दिलाएंगी किचन में मौजूद ये 5 चीजें
आपने कई बार नोटिस किया होगा कि जब सुबह सोकर उठते हैं, तो आपकी आंखों सूजन होती है और आसपास का हिस्सा फूला हुआ दिखता है। ऐसा अक्सर ज्यादा थकान, नींद पूरी नहीं होने या सुस्ती के कारण होती है। आंखों की सूजन को पफी आइज भी कहा जाता है। आंखों के आसपास की त्वचा काफी पतली और संवेदनशील होती है। यही कारण है कि इस हिस्से में द्रव आसानी से जमा हो जाता है और वो हिस्सा सूजा हुआ दिखता है। अगर आपको रोजाना इस समस्या से जूझना पड़ रहा है, तो ब्यूटी एक्सपर्ट ज्योति नंदन आपकी मदद कर सकती हैं। ज्योति आपको इस समस्या से निपटने के कुछ घरेलू उपाय बता रही हैं।
ये भी पढ़ें- चेहरे के मुहांसे और झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए ऐसे बनाएं अंगूर का फेसपैक
1) पानी पिएं
पफी आइज से छुटकारा पाने के लिए आपको पानी पीना चाहिए। अगर आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहेगी, तो वाटर रिटेंशन के चांस कम होते हैं। यह एक ऐसी समस्या है, जिससे आपकी आंखों के नीचे का हिस्सा और शरीर के अन्य हिस्से फूले हुए नजर आ सकते हैं। इसके अलावा पानी शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
2) आइस कॉम्प्रेस
आंखों की सूजन से राहत पाने के लिए आप ठंडा ग्रीन और ब्लैक टी बैग आंखों पर रख सकते हैं। इनमें एंटी-इरिटेंट गुण होते हैं जिससे आंखों के आसपास सूजन कम होती है। इसके अलावा आप ठंडे पानी से आंखें धो सकते हैं।
3) टमाटर और खीरा
आप अपनी आंखों पर टमाटर या खीरे के टुकड़े रख सकते हैं। इन दोनों चीजों में एंजाइम होते हैं जिससे इन्फ्लेमेशन कम होती है और त्वचा पर चमक आती है। इससे आपको आंखों के आसपास झुर्रियों और डार्क सर्कल से भी छुटकारा मिलता है।
4) एग वाइट
आंखों की सूजन से राहत पाने के लिए आप एग वाइट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एग वाइट आंखों के नीचे की त्वचा को टाइट करता है और इन्फ्लेमेशन कम करता है। इसमें विटामिन बी होता है जो इस हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है।
5) सीरम
ड्राईनेस, पफिनेस कम करने और स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आप आई सीरम या एलोवेरा की क्रीम जैसे नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह के प्रोडक्ट्स से आंखों को नुकसान नहीं होता है और ये त्वचा को सही कर सकते हैं।