लाइव न्यूज़ :

ड्राई स्किन से हैं परेशान तो घर बैठे 2 मिनट में बनाएं ये सीरम, एक हफ्ते में मिलेगी सॉफ्ट, स्मूथ त्वचा

By गुलनीत कौर | Updated: February 27, 2019 16:59 IST

यह सीरम ग्लिसरीन, गुलाब जल और नींबू के मिश्रण से बनता है। इस सीरम के रोजाना इस्तेमाल से त्वचा का रूखापन जाता है और कुछ ही दिनों में त्वचा अन्दर से भी नमी युक्त हो जाती है।

Open in App

लोग अक्सर यह कहते हैं कि ऑयली स्किन होना बुरा है। लेकिन ड्राई स्किन वालों को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सर्दियों में ये लोग त्वचा पर मॉइस्चराइजर या क्रीम लगाए बिना नहीं रह सकते हैं। इस मौसम की रूखी हवा से इनकी त्वचा में खिंचाव कई गुना बढ़ जाता है। कुछ लोगों की स्किन तो इतनी ड्राई होती है कि गर्मियों में भी उन्हें त्वचा को मॉइस्चराइज करना पड़ता है। 

अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा होता है तो आपको एक ऐसे समाधान की जरूरत है जो गहराई से आपकी त्वचा में नमी को पहुंचाए। लंबे समय तक काम करे और कोई साइड इफ़ेक्ट भी ना हो। बाजारी मॉइस्चराइजर अथवा क्रीम के अधिक इस्तेमाल से कई बार मुंहासे हो जाते हैं लेकिन यहां हम आपको ड्राई स्किन का सीरम बनाना सिखाएंगे। यह आसानी से घर पर बन जाएगा।

ड्राई स्किन के लिए सीरम

यह सीरम ग्लिसरीन, गुलाब जल और नींबू के मिश्रण से बनता है। इस सीरम के रोजाना इस्तेमाल से त्वचा का रूखापन जाता है और कुछ ही दिनों में त्वचा अन्दर से भी नमी युक्त हो जाती है। इसे बनाने की विधि से पहले आइए आपको बताते हैं कि ये काम कैसे करता है। 

ड्राई स्किन सीरम के फायदे

ग्लिसरीन, गुलाब जल और नींबू, इन तीन चीजों के मिश्रण से बनने वाले इस सीरम में ग्लिसरीन कार्बन युक्त होता है। यह त्वचा के रूखेपन को कम करता है। इसमें डलने वाला गुलाब जल ड्राई स्किन से होने वाली खुश्की को कम करता है। आखिर में नींबू एक ब्लीचिंग एजेंट के तरह काम करता है। ये तीनों मिलकर परफेक्ट मॉइस्चराइजर बनाते हैं। 

ड्राई स्किन सीरम बनाने की विधि

एक कांच की छोटी बोतल में 20एमएल गुलाब जल, ग्लिसरीन की 5 बूंदें और एक पूरा नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें। इस मिश्रण को कॉटन बल्लम या अपने हाथों से चेहरे और बाकी त्वचा पर लगाएं। इस्तेमाल के बाद बोतल बंद करके फिद्गे में रख दें। एक बार तैयार किया हुआ सीरम आप 2 से 3 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खेविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यठंडे मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के लिए 10 आसान टिप्स

स्वास्थ्यCold Wave Alert: कड़ाके की ठंड में खुद को कैसे रखें हेल्दी? जानिए इन आसान उपायों के बारे में, छू नहीं पाएगी सर्दी

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन