लाइव न्यूज़ :

चुनें अपनी स्किन टाइप के अनुसार एक फेसवॉश और इसे आसानी से घर पर ही बनाएं

By गुलनीत कौर | Updated: June 13, 2018 10:25 IST

अगर आप अपनी जेब का ख्याल रखना चाहते हैं और साथ ही ब्यूटीफुल स्किन भी पाना चाहते हैं तो घर पर ही नेचुरल चीजों से फेसवॉश बनाएं।

Open in App

लोगों में यह सामान्य मत है कि बाजार से मिलने वाले महंगे फेसवॉश की मदद से ही चेहरे की स्किन को साफ और स्वस्थ बनाया जा सकता है। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। अगर आप अपनी जेब का ख्याल रखना चाहते हैं और साथ ही ब्यूटीफुल स्किन भी पाना चाहते हैं तो घर पर ही नेचुरल चीजों से फेसवॉश बनाएं। ये आपको सस्ते भी पड़ेंगे और इनमें बाजारी फेसवॉश की तरह काम करने की क्षमता भी है। 

1. शहद और अंडा

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको इन दोनों चीजों को मिलाकर एक नेचुरल फेसवॉश बनाना चाहिए। एक बड़े कटोरे में अंडे का पीला हिस्सा निकाल लें, अब इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। दोनों को अच्छी तरह मिला लें। 5 से 6 बादाम मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें और फिर इन्हें भी पेस्ट में डालकर अच्छी तरह हिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कम से कम 10 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने पर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर चेहरा धो लें। शहद और अंडे की मदद से चेहरे की स्किन सॉफ्ट बनेगी और पेस्ट में मौजूद बादाम चेहरे पर स्क्रब की तरह काम कर फसी गंदगी को बाहर निकालेगा।

2. दही और पुदीने के पत्ते (सभी स्किन टाइप के लिए)

एक कटोरी में दही, मैश किया हुआ खीरा और पुदीने की पिसी हुई पत्तियां डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। उंगलियों पर थोड़ा-सा पेस्ट लेकर चेहरे पर लगाएं और करीब 5 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद चेहरा धो लें। यह नेचुरल फेसवॉश रोजाना के इस्तेमाल से चेहरे की गंदगी भी साफ करेगा और नेचुरल ग्लो भी दिलाएगा।

गर्मी से होने वाले रैशेज को इन तरीकों से करें 2 दिन में ठीक

3. स्ट्रॉबेरी और नींबू

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपकोक इस फेसवॉश को घर पर बनाना चाहिए। इसके लिए एक कटोरी में मैश की हुई स्ट्रॉबेरी लें और उसमें नींबू और गुलाबजल की कुछ बूंदें मिला दें। इसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं और बाद में चेहरा धो लें। नींबू चेहरे के ऑइल को कंट्रोल करेगा और स्ट्रॉबेरी तथा गुलाबजल से चेहरे पर नेचुरल गुलाबी ग्लो आयेगा। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन