लाइव न्यूज़ :

गेहूं के आटे में मिलाकर चेहरे पर लगा लें ये फेस पैक, 10 साल कम दिखने लगेगी आपकी उम्र

By मेघना वर्मा | Updated: July 14, 2020 14:43 IST

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्बे, आंखों के नीच डार्क सर्कल, चेहरे पर झुर्रियां, आदि स्किन प्रॉब्लम हमारे चेहरे को बेजान और बदसूरत बनाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देये एक घरेलू उपाय इन सभी स्किन प्रॉब्लम का इकलौता इलाज बन सकता है। चेहरे पर गेंहू का आटा लगाने से स्किन टाइट हो जाती है।

बढ़ती उम्र का सीधा असर आपके चेहरे पर दिखाई देता है। चेहरे की रंगत दिन प्रति दिन कम होने लगती है। इसे निखारने के लिए बाजारी कॉस्मेटिक के साथ ही कुछ घरेलू नुस्खे भी ट्राई कर सकती हैं। ये आपको इंस्टेंट ग्लो देते हैं। 

इस नुस्खे को अपनी रुटीन में शामिल करने करके आप अपनी स्किन को और जवां और निखारता हुआ बना सकती हैं। इसमें आप घरेलू चीजों से बने फेसपैक को अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं ये घरेलू नुस्खे-

इस होम मेड फेस पैक के लिए आपको दो चम्मच गेहूं का आटा, आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच शहद और इन सभी सामग्री को मिलाने के लिए गुलाब जल चाहिए होगा। इन सभी को एक कटोरी में डालें और गुलाब जल से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट थोड़ा गाढ़ा रखें ताकि चेहरे पर लगाने के बाद जल्दी सूखे नहीं। जितनी अधिक देर तक यह चेहरे पर लगा रहेगा उतना ही जल्दी काम करेगा।

अब कुछ समय बाद साफ पानी से इसे धोकर चेहरे को मॉइस्चराइज करें। हफ्ते में 2 बार इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर आप निखरी त्वचा पा सकते हैं। 

इनसे मिलेगी राहत

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्बे, आंखों के नीच डार्क सर्कल, चेहरे पर झुर्रियां, आदि स्किन प्रॉब्लम हमारे चेहरे को बेजान और बदसूरत बनाती हैं। ये एक घरेलू उपाय इन सभी स्किन प्रॉब्लम का इकलौता इलाज बन सकता है। और इसे सही उम्र में ही अगर रूटीन में शामिल कर लिया जाए तो बढ़ती उम्र के साथ स्किन प्रॉब्लम भी कम होंगी और आपकी ग्लोइंग स्किन से आपकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जायेगा।

इसके इस्तेमाल के कुछ ही दिनों में मुंहासे और दाग-धब्बों जैसी स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा मिलता है। लंबे समय तक इसके इस्तेमाल से बूढ़े होने पर भी स्किन हमेशा ग्लो करती है। 

जानें इस बेहतरीन फेस पैक के फायदे

इस फेस पैक में इस्तेमाल की गई हर सामग्री के अपने गुण और उससे स्किन को मिलने वाले फायदे हैं। फेस पैक में इस्तेमाल होने वाले हल्दी एंटी सेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। यह स्किन को संक्रमण से बचाती है। इसके अलावा शहद स्किन को ग्लो प्रदान करता हाही, गेहूं के प्रयोग से स्किन टाइट बनी रहती है और गुलाब जल स्किन के रोम छिद्रों को खोल उसमें फसी गंदगी को साफ करता है।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन