लाइव न्यूज़ :

अगर मेहंदी में मिला ली ये 1 चीज तो पतले बाल भी हो जाएंगे एक महीने में लंबे और घने

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 30, 2019 07:35 IST

कम उम्र में अगर आपके बाद सफेद हो गए हैं तो हम आपको बालों को काला करने के लिए ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे आपके बाल लंबे समय तक काले रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबादाम खाना जितना फायदेमंद होता है उतना ही बादाम का तेल भीस्कैल्प की समस्या को दूर करने और बालों को बढ़ने में भी बादाम का तेल बहुत मदद करता है

बदलती लाइफस्टाइल की वजह से हर दूसरे इंसान को बालों से जुड़ी समस्या होती है। किसी बाल झड़ रहे हैं तो किसी के बाल जल्दी सफेद हो रहे हैं। खास तौर पर यंगस्टर्स को इन सबकी प्रॉब्लम ज्यादा होती है। खूबसूरती को अगर पूरी तरह से बरकरार रखना है तो बालों पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है।

अगर आप भी अपने बालों की खूबसूरती को बनाए रखना चाहती हैं तो जब भी अपने बालों में मेहंदी लगाएं तो उसमें कुछ चीजों को जरूर मिला लें। अगर आपने ये उपाय कर लिया तो एक हफ्ते में आपके बाल घने और चमकदार हो जाएंगे।

कम उम्र में अगर आपके बाद सफेद हो गए हैं तो हम आपको बालों को काला करने के लिए ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे आपके बाल लंबे समय तक काले रहेंगे। बता दें कि बादाम खाना जितना फायदेमंद होता है उतना ही बादाम का तेल भी कई परेशानियों को कम करने में मदद करता है।

बालों को हमेशा काला रखेगा ये नुस्खा

जिस दिन आप मेहंदी लगाएंगी उससे एक दिन पहले आपको मेहंदी पाउडर और बादाम तेल की जरूरत होगी।

इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर मेहंदी का पाउडर डाल कर मिला लें। इसे हल्की आंच पर गैस पर रख कर चलाते रहें। कुछ देर बाद इसमें बादाम का तेल डालकर अच्छे से मिलाना है।

तैयार मिक्सचर को आंच से उतार कर ठंडा होने दें। अब इसे बालों पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। सूख जाने के बाद इसे अच्छी तरह से धो लें। इस उपाय को चार हफ्ते तक करें। यानी कि इसे हफ्ते में सिर्फ एक बार करना है।

बालों के लिए कितना फायदेमंद है बादाम तेल

1- बादाम का तेल सीधा बालों पर नहीं लगाना चाहती हैं तो आप सब्जियों में डालकर खाएं।

2- बालों का झड़ना रोकने, रूखेपन को दूर करने या फिर बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए बादाम का तेल बहुत उपयोगी है।

3- स्कैल्प की समस्या को दूर करने और बालों को बढ़ने में भी बादाम का तेल बहुत मदद करता है।

4- अगर बालों की ग्रोथ नहीं हो रही है तो बादाम के तेल में मौजूद विटमिन ई  बालों की ग्रोथ और पोषण में मदद करेगा।

5- आप 2 से 4 चम्मच बादाम का तेल ग्रीन सलाद, सॉटैड सब्जियों, कटी या कच्ची सब्जियों में भी मिला सकते हैं।

6- बादाम का तेल पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने का काम करता है।

7- बादाम का तेल बालों के लिए क्लीन्जिग एजेंट का काम करता है।

8- बादाम का तेल लगाने के बाद बालों को धोने से धूल मिट्टी से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

9- बालों को मुलायम और उनकी चमक बढ़ाने में भी बादाम का तेल मदद करता है।

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स