लाइव न्यूज़ :

साड़ी में दिखना है हॉट एंड फैशनेबल तो ट्राई करें ये सेलेब्रिटी हेयरस्टाइल, देखें तस्वीरें

By गुलनीत कौर | Updated: July 2, 2019 09:45 IST

Open in App

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। खासतौर से इन्स्टाग्राम पर वे समय समय पर अपनी फोटोज अपलोड करते रहते हैं। इनसे हमें उनके ड्रेस स्टाइल और फैशन ट्रेंड्स के बारे में पता चला जाता है। सेलेब्रिटीज के अलावा मशहूर डिज़ाइनर के पोस्ट हमें अपने लिए नई ड्रेस डिजाईन करने का आईडिया दे देते हैं। तो चलिए आज इन्स्टाग्राम की कुछ तस्वीरें पेश कर रहे हैं जिनसे आपको आईडिया होगा कि साड़ी के साथ कैसा हेयरस्टाइल आपको सूट करेगा।

1) दीपिका का सिम्पल बन हेयरस्टाइल

अगर आप उन लोगों में से हैं जो रोजाना ऑफिस में साड़ी पहनकर जाती हैं और हेयरस्टाइल के नाम पर सिम्पल स्टाइल चाहती हैं तो दीपिका का यह सिंपल बन हेयरस्टाइल आपके लिए परफेक्ट है।

2) अनुष्का का कूल 'पोनी' हेयरस्टाइल

किसने कहा है कि साड़ी के साथ सिर्फ बन (जूड़ा) हेयरस्टाइल ही अच्छा लगता है? मेस्स्य हेयर के साथ अगर पीछे कम हाइट वाली पोनी बनाई जाए, तो यह भी साड़ी के लुक को कम्पलीट करता है।

3) जाह्नवी कपूर का प्रिंसेस हेयरस्टाइल

सिंपल बॉर्डर वाली साड़ी के साथ गले में नेकलेस और प्रिंसेस हेयरस्टाइल, यह लुक हर महिला पर खूब जचता है। यह लुक मेस्स्य हेयरस्टाइल जैसा भी लगता है।

4) रेखा का गजरा हेयरस्टाइल

साड़ी की बात हो और रेखा का जिक्र ना हो ऐसा हो नहीं सकता। अगर साड़ी पहनकर पूरा ट्रेडिशनल लुक लेना हो तो रेखा की तरह पीछे हाइट वाला बड़ा बन बनाएं और उसे गजरे से ढक लें।

5) सोनाक्षी का ओपन हेयरस्टाइल

जब कुछ भी समझ ना आए तो हेयर वॉश करें, बालों को बलो ड्राई करें और खुला छोड़ दें। चाहें तो बाल स्ट्रेट कर लें या फिर सोनाक्षी की तरह नीचे से हल्के रोल कर लें।

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल