घर बैठे प्याज से पाएं सुन्दर, घने और मजबूत बाल, जानिए 5 आसान उपाय
By गुलनीत कौर | Updated: June 11, 2018 14:57 IST2018-06-11T14:45:44+5:302018-06-11T14:57:46+5:30
Home Remedies For Long & Beautiful Hair: प्याज में सल्फर पाया जाता है जो हेयर फॉल को रोकता है। सल्फर के अलावा इसमें विटामिन-ए, बी6, सी और ई के साथ पोटैशियम, आयरन और फाइबर भी होता है।

Home Remedies For Long & Beautiful hair| Hair Care Tips in Hindi| how to use onion to get long hair
धूल-मिट्टी और प्रदूषण से भरे वातावरण में सुन्दर-घने बालों की कल्पना करना भी सपना हो गया है। लेकिन फिर भी हम लोग महंगे शैम्पू, घरेलू नुस्खो और यहां तक कि सुन्दर बालों के लिए डॉक्टरी इलाज भी कराते हैं। लेकिन लॉन्ग एंड स्ट्रांग बाल पाने के आज जिस नुस्खे के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसे जानने के बाद आप वाकई निश्चिन्त हो जाएंगी। यह घरेलू नुस्खा 'प्याज' के इस्तेमाल से किया जाएगा।
सेहत के गुणों से भरपूर प्याज को आप सुन्दर एवं घने बालों को पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज में सल्फर पाया जाता है जो हेयर फॉल को रोकता है। सल्फर के अलावा इसमें विटामिन-ए, बी6, सी और ई के साथ पोटैशियम, आयरन और फाइबर भी होता है। ये सभी तत्व मिलकर बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। आगे जानिए प्याज के पांच घरेलू नुस्खे, जिनके इस्तेमाल से बालों को सुन्दर, घने और मजबूत बनाया जा सकता है।
1. प्याजऔर बीयर
एक कटोरी में 2 चम्मच प्याज का रस और 2 ही चम्मच बीयर मिल्क्स कर लें। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट रखने के बाद शैम्पू कर लें। एक ही वॉश में बाल सॉफ्ट और चमकदार लगने लगेंगे। सप्ताह में इसके 2 इस्तेमाल से धीरे-धीरे बालों का टूटना-झड़ना कम होगा और लंबे-घने बाल मिलेंगे।
2. प्याजऔर शहद
2 चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प पर और बालों में भी लगाएं। करीब 30 मिनट लगा रहने दें और फिर बाल धो लें।
3. प्याजऔर दही
अगर हेयर फॉल बहुत अधिक हो रहा हो तो प्याज के रस में 2 चम्मच दही मिलाकर बालों में लगाएं। इसे बालो की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं। इससे बालों का झड़ना कम होगा और दही की मदद से बाल सॉफ्ट भी हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: झड़ते बालों को कंट्रोल करने में कारगर है लहसुन, घर पर ही बनाएं ये हेयर मास्क
4. प्याजऔर नारियल तेल
2 चम्मच नारियल के तेल में एक चम्मच प्याज का रस मिक्स कर लें। इसे स्कैल्प और पूरे बालों में अच्छी तरह लगा लें। पूरी रात लगा रहने दें और सुबह उठकर हेयर वॉश कर लें।
5. प्याज और नींबू
2 चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। इसे बालों में लगा लें और एक घंटे बाद बाल धो लें। सप्ताह में 2 बार इस प्रयोग को करने से आप लंबे और मजबूत बाल पाएंगी।

