लाइव न्यूज़ :

जरा संभलकर! 2 बार लगाते हैं बालों में शैंपू तो गंजे हो सकते हैं आप, जरूर दीजिए इन 3 चीजों पर ध्यान

By मेघना वर्मा | Updated: March 11, 2020 07:06 IST

बालों की गंदगी दूर करने के लिए अक्सर हम कुछ ऐसी गलती कर जाते हैं जिसकी वजह से बालों का टूटना और भी बढ़ जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देकभी भी शैंपू दो बार लगाने की गलती ना करें। कभी भी शैंपू को बालों पर सीधे तौर पर ना लगाएं।

बाल गिरने से ज्यादातर लोग आज कल परेशान है। बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के साथ बदलते खान-पान की वजह से अक्सर बालों के झड़ने की शिकायत लोगों को होती है। इससे बचने के लिए लोग अक्सर पार्लर में या हेयर-केयर प्रोडक्ट्स पर हजारों खर्च कर देते हैं। 

बालों की गंदगी दूर करने के लिए अक्सर हम कुछ ऐसी गलती कर जाते हैं जिसकी वजह से बालों का टूटना और भी बढ़ जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी वजह से आप अपने बालों को टूटने से बचा सकते हैं। 

बालों को लेकर कई सारी मिथक भी होती है जिसे जानना भी आपके लिए जरूरी है-

1. बालों में ना लगाएं डायरेक्ट शैंपू

कभी भी शैंपू को बालों पर सीधे तौर पर ना लगाएं। शैंपू को बालों में लगाने से पहले इसमें तीन से चार बूंद पानी मिलाएं। इससे शैम्पू आपके सिर में एक समान तरीक से लगेगा। शैंपू का टैक्सचर काफी गाढ़ा होता है, इसलिए बिना पानी मिलाए लगाने से ये आपके बालों को नुकसान देता है।

2. दो बार ना धुलें बाल

कभी भी शैंपू दो बार लगाने की गलती ना करें। अगर आपको लगता है कि एक बार में आपके बालों से गंदगी नहीं निकलेगी तो ऐसा ना करें। शैंपू के ज्यादा इस्तेमाल से आपके बाल ड्राई हो जाते हैं। 

3. ठंडे पानी से ना धुलें बाल

बालों को धोने के लिए सिर्फ ठंडे पानी का इस्तेमाल ना करें। सिर्फ गर्म पानी का भी इस्तेमाल ना करें। बालों को पहले गुनगुने पानी से धोकर गीला कर लें। ऐसा करने से सिर के पोर्स खुल जाते हैं और गंदगी अच्छी तरह निकल जाती है। इसके बाद ही शैंपू लगाएं।

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स