लाइव न्यूज़ :

Hair Care Tips: कंडीशनर लगाते समय ध्यान में रखें ये 7 बातें, वरना झड़ने लगेंगे आपके बाल

By मेघना वर्मा | Updated: January 6, 2020 08:09 IST

हर शैम्पू के बाद कंडीशनर लगाने से आपके बालों की चमक वैसे ही बरकरार रहती है। साथ ही बाल शाइनी हो जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहम आपको कंडिशनर करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।कंडीशनर लगाने के बाद बालों को हथेलियों की मदद से हल्का-हल्का मसाज करें।

अपने बालों को लम्बे समय तक हेल्दी और सिल्की बनाएं रखने के लिए जरूरी है कि अपने बाल के हिसाब से आप उसमें कंडीशनर जरूर लगाएं। हर शैम्पू के बाद कंडीशनर लगाने से आपके बालों की चमक वैसे ही बरकरार रहती है। साथ ही बाल शाइनी हो जाते हैं मगर कंडीशनर को लगाने का भी अपना एक अलग तरीका होता है। 

अगर आप भी शैम्पू लगाने के बाद कंडिशनर लगाते हैं उसके बाद ही आपके बालों में ड्राइनेस है तो ये जान लीजिए आप अपने बालों को सही तरह से कंडिशनिंग नहीं कर रहे हैं। आज हम आपको कंडिशनर करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। आप भी अगली बार जब भी कंडीशनर करें इन बातों को जरूर ध्यान रखें। 

जानिए किंडिशनर करने के 7 स्टेप्स 

1. सबसे जरूरी ही कि आप अपने बालों को अच्छी तरह साफ करें। उसे पानी से अच्छी तरह धोएं जिससे उनपर बिल्कुल भी शैम्पू ना लगा हो। इसके बाद ही बालों पर कंडीशनर लगाएं।

2. कंडीशनर को हमेशा अपने हाथों से लगाएं। इसके लिए किसी भी तरह के ब्रश या कंघी का इस्तेमाल ना करें। कंडीशनर को हाथ में लेकर हल्के हाथ से पूरे बालों पर लगाएं। 

3. कंडीशनर लगाने के बाद बालों को हथेलियों की मदद से हल्का-हल्का मसाज करें। कंडीशनर करते समय बालों का मसाज जरूरी होता है इससे वो सभी बालों पर अच्छी तरह लग जाता है। 

4. कंडीशनर को कभी भी अपने स्कैल्प पर ना लगाएं। कंडीशनर स्कैल्प को कमजोर करता है साथ ही बालों की जड़ों को भी। इसलिए बालों के सिर्फ नीचे हिस्से में ही कंडीशनर लगाएं। 

5. कंडीशनर लगाने के बाद बालों को थोड़ी देर वैसे ही छोड़ दें। सात से दस मिनट बाद ही इसे पानी से धुलें। तभी इसका असर आपके बालों पर होगा। 

6. कंडीशनर को अब नॉर्मल टेम्प्रेचर के पानी से अच्छी तरह धुलें। चाहें तो बालों को पानी की धार के नीचें रखें और एक-एक भाग को साफ करें। 

7. ध्यान रखें कंडीशनिंग के बाद बालों को कभी भी बहुत तोड़-मरोड़ के ना पोंछे। हल्के हाथों से धीरे-धीरे करके पोंछे।

 

टॅग्स :हेयर केयरफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल