लाइव न्यूज़ :

Hair Care: इन 5 कारणों से सफेद हो रहे हैं आपके बाल, बदल डालिए ये आदतें वरना हो जाएंगे गंजे

By मेघना वर्मा | Updated: February 19, 2020 07:00 IST

समय के साथ आपके बालों के टेक्सचर में बदलाव आता है। किसी ना किसी कारण से आपके बालों की ग्रोथ समय के साथ कम होती जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देसमय कम होने के कारण अक्सर लोग ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं। कभी भी आपके बालों को बहुत तेजी से ना बांधे।

आज के समय में लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद हो रहे हैं। सफेद बाल ना सिर्फ उनके कॉन्फिडेंस को कम कर रहे हैं। सफेद बाल के लिए लोग कितना ट्रीटमेंट भी करवाते हैं, हजारों रुपये पार्लर पर खर्च भी करते हैं मगर फिर भी लोगों को सफेद बाल से छुटकारा नहीं मिलता है। 

बढ़ते धूल और प्रदूषण और आपका खराब खान-पास आपके सफेद बाल को बढ़ाता है। साथ ही कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो आपके सफेद बालों की ग्रोथ को और भी ज्यादा बढ़ाती हैं। साथ ही आपके बालों को भी कमजोर बनाती हैं। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें बदलकर आप अपने तेजी से सफेद हो रहे बालों को सफेद होने से रोक सकते हैं। 

आप भी जानिए कौन से हैं ये टिप्स-

1. गलत कंघी का इस्तेमाल

शुरू से ही सिखाया जाता है कि आपकी तौलिया आपके अंडर गार्मेंट्स और आपकी कंघी हमेशा अलग होनी चाहिए। इसे हाईजीन पर्पज से भी ऐसा किया जाता है। आप भी इस बात को अच्छी तरह जान लें कि अपनी कंघी को किसी को इस्तेमाल ना करने दें और ना ही किसी और की कंघी खुद इस्तेमाल करें।

2. रोज बाल धुलते हैं आप

समय के साथ आपके बालों के टेक्सचर में बदलाव आता है। किसी ना किसी कारण से आपके बालों की ग्रोथ समय के साथ कम होती जाती है। समय के साथ आपके बालों में ऑयलिंग भी कम होने लगता है इसलिए आपके बालों  आप कब-कब धोते हैं इसका भी फर्क पड़ता है। आपको डेली बाल धुलने से बचना चाहिए। आपको हफ्ते में दो या तीन दिन ही बाल धुलना चाहिए।

3. बहुत तेज बांधते हैं बाल

कभी भी आपके बालों को बहुत तेजी से ना बांधे। इससे भी आपके बाल टूटते हैं और इसका आपके स्कैल्प पर बहुत बुरा असर पड़ता है। जब आपके बालों पर प्रेशर पड़ता है तो आपके बालों पर स्ट्रेस जाता है जिससे भी बाल सफेद होने के खतरे बढ़ जाते हैं।

4. ड्राई शैम्पू का करते हैं इस्तेमाल

समय कम होने के कारण अक्सर लोग ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं। इससे भी आपके बालों को नुकसान पहुंचता है। इससे आपके स्कैल्प पर बहुत असर पड़ता है जिससे ही आपके बाल सफेद हो जाते हैं।

5. बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स का करते हैं इस्तेमाल

बालों पर बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स का यूज करना भी आपके बालों को बहुत जल्दी डल और सफेद कर देता है। इसलिए अपने बालों पर बहुत ज्यादा प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से आपके बाल डल भी होते हैं और आपके बालों को कमजोर भी करते हैं। जिससे ना सिर्फ बाल सफेद होते हैं बल्कि बहुत जल्दी झड़ते भी हैं।

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स