लाइव न्यूज़ :

Hair Care Tips: शैंपू करते समय कभी न करें ये 4 गलतियां, खराब हो सकते हैं बाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 5, 2022 16:47 IST

बालों से जुड़ी चिंताएं हर मौसम में होती हैं, लेकिन बालों को शैंपू करने की तकनीक मायने रखती है, मौसम नहीं। मौसम हमारी त्वचा और बालों पर प्रभाव डालते हैं; बालों को शैंपू करते समय कुछ ऐसी गलतियां होती हैं जो चिंता का कारण बनती हैं।

Open in App

Hair Care Tips: हम में से बहुत से लोग बालों के झड़ने और फ्रिजी बालों की शिकायत करते हैं। यही नहीं, गर्मी के मौसम में हम अक्सर पतले, गैर-चमकदार और डल बालों के मुद्दों का भी सामना करते हैं। हालांकि बालों से जुड़ी चिंताएं हर मौसम में होती हैं, लेकिन बालों को शैंपू करने की तकनीक मायने रखती है, मौसम नहीं। मौसम हमारी त्वचा और बालों पर प्रभाव डालते हैं; बालों को शैंपू करते समय कुछ ऐसी गलतियां होती हैं जो चिंता का कारण बनती हैं।

अपने स्कैल्प और बालों के प्रकार के आधार पर शैंपू का चयन न करना: शैंपू चुनते समय इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए आपके स्कैल्प का टेक्सचर कैसा है। अगर आपकी तैलीय स्कैल्प है तो आपको क्लीन्जर की जरूरत पड़ेगी। इसलिए स्कैल्प के अनुसार ही शैंपू का चयन करें। 

अपने बालों को ठीक से नहीं धोना: अगर आप जल्दी में हैं और बाल धोने के लिए समय की कमी है, तो बेहतर होगा कि उन्हें धोने से बचें और इसके बजाय एक सूखे शैंपू का प्रयोग करें, लेकिन इसका इस्तेमाल भी कम से कम करें। जब हम जल्दी में अपने बाल धोते हैं, तो हम इतने तेजी में धोते हैं कि हम उन्हें तोड़ देते हैं। इसलिए उन्हें धैर्य से और धीरे से धोएं ताकि बाल टूटें नहीं।

बालों की देखभाल के लिए तेल का इस्तेमाल नहीं करना: बालों को पोषण प्रदान करने के लिए तेल लगाना बहुत जरूरी है। अपने बालों में तेल लगाना और उन्हें अपनी उंगलियों से धीरे से मालिश करना बालों के विकास और सुरक्षा के लिए बहुत आवश्यक है। 

ड्राई शैंपू हर बार समाधान नहीं है: ड्राई शैंपू ऑयली स्कैल्पर्स के लिए और उन वर्कहॉलिक्स के लिए एक बेहतरीन आविष्कार है, जिन्हें एक जरूरी बिजनेस मीटिंग के लिए भागना पड़ सकता है। आपातकालीन स्थिति में ये शैंपू अच्छे होते हैं क्योंकि ये बालों को ताजगी और खुशबू देते हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं। वे लंबे समय में बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स