लाइव न्यूज़ :

Hair Care Tips: बालों को लंबे, घने और सॉफ्ट बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये 8 होममेड कंडीशनर्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2022 15:47 IST

अगर आप भी लंबे, घने और सॉफ्ट बाल चाहती हैं तो घर पर ही नेचुरल कंडीशनर तैयार किया जा सकता है। यहां आपको घर पर आसानी से तैयार होने वाले 8 नेचुरल कंडीशनर्स के बारे में बताया जा रहा है। 

Open in App

Hair Care Tips: अक्सर ही महिलाएं झड़ते बालों की शिकायत करती हैं। यही नहीं, अपने बालों को लेकर कई बार महिलाएं महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती हैं, लेकिन इनके नतीजे नजर नहीं आते हैं। ऐसे में अगर आप भी लंबे, घने और सॉफ्ट बाल चाहती हैं तो घर पर ही नेचुरल कंडीशनर तैयार किया जा सकता है। यहां आपको घर पर आसानी से तैयार होने वाले 8 नेचुरल कंडीशनर्स के बारे में बताया जा रहा है। 

1. मेथी कंडीशनर

मेथी के दानों को रात के समय पानी में भिगोकर रखें। सुबह इन्हें ग्राइंडर में पीस लें और सूखे बालों पर लगाएं। 15 मिनट के बाद बालों को धो लें। यह बालों के लिए शैम्पू और कंडीशनर दोनो का काम करता है। 

2. योगर्ट कंडीशनर

एक बाउल में एक अंडे को अच्छी तरह फेंट लें और उसमें 6 टेबल स्पून योगर्ट डालकर उसे अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिक्स्चर को बालों पर लगाकर कवर करें 15 से 30 मिनट तक इसे लगाकर रखने के बाद पानी से धो दें। योगर्ट में मौजूद प्रोटीन और लेक्टिव एसिड सिर की अच्छी तरह सफाई करता है।

3. एलोवेरा कंडीशनर

चार टेबल स्पून एलोवेरा जैल में एक टेबल स्पून लेमन जूस मिलाकर इसे बालों में लगाएं और 10 मिनट के बाद बालों को हल्के गर्म पानी में धोएं। यह बालों में वृद्धि करता है और उनकी चमक को बढ़ाता है। 

4. विनेगर कंडीशनर

पानी में बराबर मात्र में विनेगर को मिलाकर शैम्पू से धुले बालों पर इसे लगाने के बाद 3 मिनट तक लगाकर रखें इससे बाल धोने से रूसी की समस्या से छुटकारा मिलता है।

5. कोकोनट ऑयल और हनी कंडीशनर

एक टेबल स्पून कोकोनट ऑयल में शहद, नींबू का रस, एक-एक टेबल स्पून मिलाएं। इसमें दो टेबल स्पून दही और एक टेबल स्पून गुलाब जल मिक्स करें। इसे बालों पर 10-15 मिनट तक लगाकर रखें। कोकोनट ऑयल से बाल मुलायम होते हैं और इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व और फैटी एसिड बालों को पोषण देता है। 

6. मेहंदी कंडीशनर

बालों को नमी देने के लिए मेहंदी में दही, थोड़ा सा संतरे का रस, या संतरे का पाउडर और एक बड़ा चम्मच वेजीटेबल ऑयल मिलाकर बालों को इससे कंडीशन करें।

7. हनी कंडीशनर

एक कप शहद में दो छोटे चम्मच ऑलिव ऑयल को मिलाकर बालों में लगाएं। 30 मिनट के बाद बालों को हर्बल शैम्पू से धो लें। 

8. केला कंडीशनर

एक पका केला लेकर उसमें तीन टेबल स्पून हनी, तीन टेबल स्पून दूध इतनी ही मात्र में ऑलिव ऑयल डालकर इसमें एक अंडे को अच्छी तरह फेंटकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को 15-30 मिनट लगाकर रखने के बाद बालों को धो लें।

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स