लाइव न्यूज़ :

FlashBack 2019: साल 2019 में सोनम कपूर के इस ब्लेजर लुक ने कर दिया सभी को दीवाना, आप भी कर सकती हैं ट्राई-देखें तस्वीरें

By मेघना वर्मा | Updated: December 19, 2019 12:30 IST

FlashBack 2019: सोनम कपूर को यंगस्टर्स का फैशन आइकन भी कह सकते हैं। सोनम जिस तरह अपने कपड़ो को कैरी करती हैं उससे बहुत सारी लड़कियां इंस्पायर्ड होती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल सोनम कपूर ने अपने फैशन में ब्लेजर का तड़का लगाया है। इस साल सोनम कपूर के आउटफिट में ब्लेजर जरूर नजर आया है।

बॉलीवुड की दीवा सोनम कपूर हमेशा अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोनम कपूर को यंगस्टर्स का फैशन आइकन भी कह सकते हैं। सोनम जिस तरह अपने कपड़ो को कैरी करती हैं उससे बहुत सारी लड़कियां इंस्पायर्ड होती हैं। इस साल यानी साल 2019 में भी सोनम कपूर के फैशन ने लोगों का दिल जीत लिया। 

इस साल सोनम कपूर ने अपने फैशन में ब्लेजर का तड़का लगाया है। मतलब इस साल सोनम कपूर के आउटफिट में ब्लेजर जरूर नजर आया है। सोनम ने साड़ी पहनी हो या स्कर्ट, टीशर्ट पहना हो या गाउन। उसके ऊपर का ब्लेजर सोनम कपूर के लुक और और भी खूबसूरत बनाता है। ठंड के समय में वैसे भी ब्लेजर का फैशन होता है। आप चाहें तो आप भी सोनम कपूर के फैशन सेंस को फॉलो कर सकते हैं। 

आइए आपको दिखाते हैं सोनम कपूर का साल 2019 का फैशन-स्लाइल।

जनवरी 2019 की इस फोटो में सोनम कपूर ने मल्टी कलक का ब्लेजर कैरी किया था। खादी के इस ब्लेजर के अंदर उन्होंने उसी रंग की ड्रेसी पहनी थी। सोनम ने इसके साथ एक बेल्ट भी कैरी की थी जो उनके इस लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। 

फरवरी के महीने में सोनम ने लाइट ब्राउन कलर के ड्रेस के साथ सेम पैंट और सेम कलक का ब्लेजर कैरी किया था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खास बात ये ही कि सोनम ने इस आउटफिट के साथ कोई भी ज्वैलरी नहीं पहनी थी। उनका ये लुक लोगों को खूब भाया था। 

मार्च में सोनम कपूर के इस लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। सोनम का ये लुक कई लड़कियों ने कॉपी किया था। उनके इस कैजुअल लुक में सोनम ऑफ व्हाइट ब्लेजर और गोल्ड चेन में दिखीं थीं। सोनम ने ब्लैक चश्मा भी कैरी किया था।

अप्रैल के महीने में सोनम के इस येलौ आउटफिट ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर धूम मचा दिया था। येलौ मैक्सी ड्रेस के साथ मैचिंग ब्लेजर में उन्हें खूब पसंद किया गया था। 

मई में सोनम कपूर का ये लुक खूब वायरल हुआ था। फर जैकेट के साथ सोनम ने कैटआइ गॉगलस को पहना था। इस लुक में भी सोनम कपूर ने किसी भी भारी ज्वैलरी को कैरी नहीं किया था। 

जून में पिंक कलर के ब्लेजर और पैंट के साथ ऑरेंज कलर के जूते ने सोनम कपूर के लुक को और भी बेहतरीन बना दिया था। 

साल 2019 के मिड में सोनम कपूर के इस लुक में भी वो बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। इसमें ना केलव सोनम ने कॉन्ट्रास मेकअप किया था बल्कि उनके मल्टीकलर ब्लेजर ने भी धूम मचा दी थी।

अगस्त महीन में सोनम कपूर के इस ग्रे ओवरकोट में भी वह बेहद संजीदा लग रही थीं। सोनम कपूर कि इस फोटो पर लाखों लाइक्स और कमेंट भी देखे जा सकते हैं। 

सितंबर में सोनम कपूर ने रेड कलर का ब्लेजर और उनका नो मेकअप लुक बेहद वायरल हुआ था। 

अक्टूबर सोनम कपूर का ये लुक बेहद बोल्ड था। व्हाइट ब्लेजर और व्हाइट आउट फिट में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत और डैशिंग लग रही थीं। 

नवंबरअक्सर लोगों को लगता है कि ब्लेजर का लुक हर बार वेसटर्न आउटफिट के साथ ही आता है। मगर सोनम कपूर ने यहां सभी को गलत साबित किया है। गोल्डन कलर के सूट के ऊपर उनका गोल्डन जैकेट बेहद सूट कर पाया था।

दिसंबरऑलिव कलर के इस ब्लेजर में सोनम कपूर बेहद हॉट लग रही थीं। उनके इस लुक को कई लड़कियों ने कॉपी करने की कोशिश की।

 

टॅग्स :सोनम कपूरफैशनब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल