FlashBack 2019: साल 2019 में सोनम कपूर के इस ब्लेजर लुक ने कर दिया सभी को दीवाना, आप भी कर सकती हैं ट्राई-देखें तस्वीरें

By मेघना वर्मा | Published: December 19, 2019 12:30 PM2019-12-19T12:30:51+5:302019-12-19T12:30:51+5:30

FlashBack 2019: सोनम कपूर को यंगस्टर्स का फैशन आइकन भी कह सकते हैं। सोनम जिस तरह अपने कपड़ो को कैरी करती हैं उससे बहुत सारी लड़कियां इंस्पायर्ड होती हैं।

FlashBack 2019 bollywood actress sonam kapoor trending blazer look for this winter | FlashBack 2019: साल 2019 में सोनम कपूर के इस ब्लेजर लुक ने कर दिया सभी को दीवाना, आप भी कर सकती हैं ट्राई-देखें तस्वीरें

FlashBack 2019: साल 2019 में सोनम कपूर के इस ब्लेजर लुक ने कर दिया सभी को दीवाना, आप भी कर सकती हैं ट्राई-देखें तस्वीरें

Highlightsइस साल सोनम कपूर ने अपने फैशन में ब्लेजर का तड़का लगाया है। इस साल सोनम कपूर के आउटफिट में ब्लेजर जरूर नजर आया है।

बॉलीवुड की दीवा सोनम कपूर हमेशा अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोनम कपूर को यंगस्टर्स का फैशन आइकन भी कह सकते हैं। सोनम जिस तरह अपने कपड़ो को कैरी करती हैं उससे बहुत सारी लड़कियां इंस्पायर्ड होती हैं। इस साल यानी साल 2019 में भी सोनम कपूर के फैशन ने लोगों का दिल जीत लिया। 

इस साल सोनम कपूर ने अपने फैशन में ब्लेजर का तड़का लगाया है। मतलब इस साल सोनम कपूर के आउटफिट में ब्लेजर जरूर नजर आया है। सोनम ने साड़ी पहनी हो या स्कर्ट, टीशर्ट पहना हो या गाउन। उसके ऊपर का ब्लेजर सोनम कपूर के लुक और और भी खूबसूरत बनाता है। ठंड के समय में वैसे भी ब्लेजर का फैशन होता है। आप चाहें तो आप भी सोनम कपूर के फैशन सेंस को फॉलो कर सकते हैं। 

आइए आपको दिखाते हैं सोनम कपूर का साल 2019 का फैशन-स्लाइल।

जनवरी 2019 की इस फोटो में सोनम कपूर ने मल्टी कलक का ब्लेजर कैरी किया था। खादी के इस ब्लेजर के अंदर उन्होंने उसी रंग की ड्रेसी पहनी थी। सोनम ने इसके साथ एक बेल्ट भी कैरी की थी जो उनके इस लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। 


फरवरी के महीने में सोनम ने लाइट ब्राउन कलर के ड्रेस के साथ सेम पैंट और सेम कलक का ब्लेजर कैरी किया था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खास बात ये ही कि सोनम ने इस आउटफिट के साथ कोई भी ज्वैलरी नहीं पहनी थी। उनका ये लुक लोगों को खूब भाया था। 


मार्च में सोनम कपूर के इस लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। सोनम का ये लुक कई लड़कियों ने कॉपी किया था। उनके इस कैजुअल लुक में सोनम ऑफ व्हाइट ब्लेजर और गोल्ड चेन में दिखीं थीं। सोनम ने ब्लैक चश्मा भी कैरी किया था।


अप्रैल के महीने में सोनम के इस येलौ आउटफिट ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर धूम मचा दिया था। येलौ मैक्सी ड्रेस के साथ मैचिंग ब्लेजर में उन्हें खूब पसंद किया गया था। 


मई में सोनम कपूर का ये लुक खूब वायरल हुआ था। फर जैकेट के साथ सोनम ने कैटआइ गॉगलस को पहना था। इस लुक में भी सोनम कपूर ने किसी भी भारी ज्वैलरी को कैरी नहीं किया था। 


जून में पिंक कलर के ब्लेजर और पैंट के साथ ऑरेंज कलर के जूते ने सोनम कपूर के लुक को और भी बेहतरीन बना दिया था। 


साल 2019 के मिड में सोनम कपूर के इस लुक में भी वो बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। इसमें ना केलव सोनम ने कॉन्ट्रास मेकअप किया था बल्कि उनके मल्टीकलर ब्लेजर ने भी धूम मचा दी थी।


अगस्त महीन में सोनम कपूर के इस ग्रे ओवरकोट में भी वह बेहद संजीदा लग रही थीं। सोनम कपूर कि इस फोटो पर लाखों लाइक्स और कमेंट भी देखे जा सकते हैं। 


सितंबर में सोनम कपूर ने रेड कलर का ब्लेजर और उनका नो मेकअप लुक बेहद वायरल हुआ था। 


अक्टूबर 
सोनम कपूर का ये लुक बेहद बोल्ड था। व्हाइट ब्लेजर और व्हाइट आउट फिट में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत और डैशिंग लग रही थीं। 


नवंबर
अक्सर लोगों को लगता है कि ब्लेजर का लुक हर बार वेसटर्न आउटफिट के साथ ही आता है। मगर सोनम कपूर ने यहां सभी को गलत साबित किया है। गोल्डन कलर के सूट के ऊपर उनका गोल्डन जैकेट बेहद सूट कर पाया था।


दिसंबर
ऑलिव कलर के इस ब्लेजर में सोनम कपूर बेहद हॉट लग रही थीं। उनके इस लुक को कई लड़कियों ने कॉपी करने की कोशिश की।



 

English summary :
Bollywood Actress Sonam Kapoor who is fashion icon of Youngsters. The way Sonam carries her clothes, a lot of girls are inspired. Here is the list of her blazer looks which will admire anyone.


Web Title: FlashBack 2019 bollywood actress sonam kapoor trending blazer look for this winter

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे