लाइव न्यूज़ :

निखरी और बेदाग त्वचा पाने के लिए इन 5 तरीकों से इस्तेमाल करें गुलाब जल, लगेंगी ब्यूटीफुल

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 28, 2022 16:33 IST

सुंदर बनने के लिए घर पर किए जाने वाले कई नुस्खों में गुलाब जल का इस्तेमाल होता है। यह आपकी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाब जल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह भी कम कर सकता है।आंखें थकी हुई या अक्सर उनमें सूजन लगने लगे तो रोजाना आंखों के नीचे और आसपास गुलाब जल लगाएं।

सालों से ही लोग 'रोज वाटर' यानि की गुलाब जल के फायदे सुनते आ रहे हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन संबंधी कई सारी समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। सुंदर बनने के लिए घर पर किए जाने वाले कई नुस्खों में गुलाब जल का इस्तेमाल होता है। यह आपकी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। आज हम आपको गुलाब जल के 5 ऐसे प्रयोग बताएंगे जिससे आप गोरी, निखरी और बेदाग त्वचा पा सकती हैं। 

1. टोनर

अपने महंगे टोनर की बजाए रोज सुबह और शाम गुलाब जल का इस्तेमाल करें। इससे ना केवल आपके पैसे बचेंगे, साथ ही नेचुरल तरीके से आपको ग्लो मिलेगा।

2. मॉइस्चराइजर

गुलाब जल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह भी कम कर सकता है। जब त्वचा जरूरत से अधिक रूखी और बेजान होने लगे, तो गुलाब जल को दिन में दो बार मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल करें। दो तीन दिन में ही फर्क दिखने लगेगा। 

3. मेकअप रिमूवर

मार्केट से आप जो मेकअप रिमूवर खरीदती हैं वे अपना काम तो पूरा करते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल त्वचा को नुकसान भी पहुंचाते हैं। इसलिए मेकअप हटाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करें।

4. आंखों के नीचे सूजन

आंखें थकी हुई या अक्सर उनमें सूजन लगने लगे तो रोजाना आंखों के नीचे और आसपास गुलाब जल लगाएं। कुछ ही दिनों में सूजन कम हो जाएगी और आंखें फ्रेश लगने लगेंगी। 

5. मुंहासे

मुंहासे हटाने में भी कारगर है गुलाब जल। आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाएं या फिर सिर्फ गुलाब जल को सीधा मुंहासों पर लगा लें। कुछ मिनट लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। गुलान जल मुंहासों में छिपी गंदगी को बाहर निकालेगा और धीरे-धीरे इन्हें जड़ से खत्म करेगा। 

टॅग्स :स्किन केयरफैशनब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल