लाइव न्यूज़ :

Hair Care Tips: लंबे और घने बाल पाने के लिए इन 5 तेलों का करें इस्तेमाल, कुछ दिनों में दिखने लगेगा अंतर

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 28, 2022 15:22 IST

बालों की जड़ों और सभी बालों में अच्छे-से तेल लगाने से बालों को मजबूती मिलती है। नए बाल उगते हैं और बालों का रूखापन कम होकर उनमें नेचुरल शाइन आती है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदूषण और गलत खान-पान का बालों पर भी बुरा असर पड़ता है।जमाना कितना ही बदल क्यों ना जाए लेकिन किसी भी बाजारी केमिकल तेल पर हमेशा भारी पड़ता है सरसों का तेल।

Hair Care Tips: प्रदूषण और गलत खान-पान का स्किन पर तो बुरा प्रभाव पड़ता ही है, लेकिन ये चीजें बालों को कितना डैमेज करती हैं, इसपर बहुत कम लोग ध्यान देते हैं। हम में से बहुत से लोग ऐसे हैं जो त्वचा की देखभाल के लिए हर तरीका अपनाते हैं, लेकिन बालों का ख्याल रखना भूल जाते हैं। नतीजा हमें टूटते-झड़ते बालों के रूप में मिलता है। और फिर हम परेशान होते हैं। 

ऐसा आपके साथ ना हो इसके लिए खास तरह के 'तेल' से अपने बालों की रोजाना या फिर हफ्ते में कम से कम 3 बार मसाज करें। बालों की जड़ों और सभी बालों में अच्छे-से तेल लगाने से बालों को मजबूती मिलती है। नए बाल उगते हैं और बालों का रूखापन कम होकर उनमें नेचुरल शाइन आती है। आइए आपको बालों में लगाने वाले 5 खास तेल के बारे में बताते हैं। इनका इस्तेमाल कर आप सुन्दर, घने और शाइनी बाल पा सकते हैं। 

सरसों का तेल

जमाना कितना ही बदल क्यों ना जाए लेकिन किसी भी बाजारी केमिकल तेल पर हमेशा भारी पड़ता है सरसों का तेल। इस तेल में जीवाणुरोधी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प पर लगने से उसे रूसी से निजात दिलाते हैं। सरसों के तेल को हल्का गर्म करें और स्कैल्प और पूरे बालाओं पर अच्छे-से लगा लें। आधा घंटा रखने के बाद गर्म पानी में तौलिया डुबोकर, निचोड़कर बालों पर 5 से 10 मिनट रखें। इसके बाद हेयर वॉश कर लें।

नारियल का तेल

अगर आप लंबे और घने बाल चाहती हैं तो बालों में रोजाना या कम से कम एक दिन छोड़कर नारियल का तेल लगाएं। नारियल के तेल से स्कैल्प पर मसाज करें। इससे स्कैल्प का रूखापन दूर होगा और यहां का रक्त संचार बढ़कर यह बालों को पोषण प्रदान करेगा। नारियल के तेल से की गई नियमित मसाज से बालाओं का टूटना-झड़ना कम होता है और बालों को मजबूती भी मिलती है।

बादाम का तेल

बालों से रूसी दूर करने और उनमें शाइन लाने के लिए बेस्ट है बादाम का तेल। अगर आपको लगने लगे कि आपके बाल कमजोर पड़ रहे हैं और उनमें पोषण की भारी कमी हो गई है तो बालों में सप्ताह में एक बार बादाम का तेल अवश्य इस्तेमाल करें। 

जैतून का तेल

अगर बालों की अच्छी और जल्दी ग्रोथ चाहती हैं तो जैतून का तेल लगाएं। इसे लगाने से बाल तेजी से बढ़ते है और बालों का टूटना-झड़ना भी कम हो जाता है। लेकिन जैतून का तेल लगाते समय ध्यान रखें कि यह माथे, कानों और गर्दन की त्वचा पर ना लगे। क्योंकि यह तेल शरीर की किसी भी त्वचा पर तेजी से बाल उगाने में सक्षम होता है। जैतून का तेल लगाने के बाद माथ, गर्दन को गीले तौलिये से साफ कर लें ताकि यहां गलती से अगर तेल लगा हो तो वह साफ हो जाए।

तिल का तेल

इस तेल में विटामिन ई, बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम, फॉस्फोरस और प्रोटीन आदि भारी मात्रा में पाया जाता है। इस तेल को सप्ताह में केवल दो बार बालों में इस्तेमाल करने भर से बालों से जुड़ी हरा समस्या से छुटकारा मिलता है। बालाओं में रूसी, रूखापान, बालों का टूटना-झड़ना, दो-मुंहे बाल, आदि सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। तिल के तेल को रात में लगाकर सो जाएं और सुबह सिर धो लें। 

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स