लाइव न्यूज़ :

बढ़ता जा रहा है इस तरह की ज्यूलरी का क्रेज, आपने ट्राई किया?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 17, 2018 08:42 IST

नियॉन कलर का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है, कपड़ों से लेकर मेकअप तक। अब नियॉन या फ्लोरोसेंट कलर की ज्यूलरी भी चलन में है।

Open in App

आभूषण स्त्री की चाहत है, लेकिन समय के साथ-साथ इस चाहत में भी बदलाव आया है। अब स्त्रियां ज्यूलरी  के मामले में सुविधा और आराम से बढकर ट्रेंड  पर ध्यान देती हैं। इसका कारण यह है कि स्त्री की भूमिका में निरंतर बदलाव आए हैं। वह ज्यूलरी  का इस्तेमाल खुद  को कॉम्प्लिमेंट  देने और अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाने के लिए करती है। आजकल कलर्ड  ज्यूलरी  खूब  पसंद की जा रही है। ज्यूलरी  डिजाइनर्स  भी इसकी बढती चाहत को देखते हुए नियॉन  और फ्लोरोसेंट  कलर्ड  ज्यूलरी  पर काफी प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन इन्हें पहनने से पहले यहां दी गई बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है।

-कलर्ड  डायमंड स्टोन वाली डायमंड ज्यूलरी हर अवसर के लिए मुफीद होती है।-कलर्ड  ज्यूलरी  पहनते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि वह आपके कपडों के रंग के विपरीत न लगे।-अगर हलके या पेस्टल रंग के कपडों के साथ अतिरिक्त ध्यान खींचना चाहती हैं तो मल्टी कलर्ड  फ्लोरोसेंट  नेक पीस सही चयन होगा।-एक रंग के कपडे के साथ ही मल्टी कलर्ड  ज्यूलरी  पहनें।-एक्सेसरीज  में एक ही पीस हेवी  होना चाहिए। मसलन अगर नेकपीस  भारी है तो उसके साथ हल्के रंग की बैंगल्स  और रिंग इस्तेमाल करें।-फ्लोरोसेंट  कलर ज्यूलरी  कैजुअल  ड्रेसेज, डेनिम्स  व स्कर्ट्स के साथ खूब  फबती है।-एथनिक  वेयर  के साथ हेवी  प्रेशियस  स्टोन ज्यूलरी  पहन सकती हैं।-इंडो  वेस्टर्न ड्रेस के साथ प्रेशियस  स्टोन वाला एक स्टेटमेंट पीस पर्याप्त है।-पार्टी या इवनिंग  में पतली चेन के साथ मल्टी कलर्ड स्टोंस  वाला पेंडेंट  बहुत खूब  लगता है।-गहरे रंग के कपडों के साथ फ्लोरोसेंट  और हल्के रंग के कपडे के साथ नियॉन  कलर ज्यूलरी आजकल खूब  पसंद की जा रही है।-इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जिस कलर की ज्यूलरी  आप पहन रही हैं, वह पूरे लुक को कॉम्प्लिमेंट  करनी चाहिए।

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल