लाइव न्यूज़ :

मेकअप नहीं बल्कि आपकी ये 5 गलतियां दिखाती हैं आपको बूढ़ा, आज ही संभल जाएं!

By मेघना वर्मा | Updated: March 20, 2020 13:06 IST

सुबह उठकर अगर आप डेली रूटीन फॉलो नहीं करते, जैसे पानी पीना, एक्सरसाइज करना आदि तो भी आपको दिक्कत हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह का नाश्ता भी आपके लिए बहुत मायने रखता है। गर्म पानी से निरंतर स्नान करने पर चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां आ जाती हैं।

बहुत से लोगों की शिकायत होती है कि वो समय से पहले ही बूढे़ दिखने लगे हैं। किसी की झाइयां आ गई हैं तो किसी के बाल सफेद हो रहे हैं। किसी के चेहरे पर झुर्रियां हैं तो किसी के डार्क सर्कल्स। ऐसे में लोगों की ना सिर्फ खूबसूरती कम होती है बल्कि लोग के कॉन्फिडेंस में भी कमी आती है। 

आज के बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण में लोगों के ब्यूटी प्रोडक्ट्स की वजह से स्किन तो खराब हो ही रही है साथ में उनके रूटीन की वजह से भी उनको दिक्कतें आ रही हैं। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो आपकी गलतियां जिनकी वजह से आप बूढ़ीं दिख रही हैं-

1. बहुत गर्म पानी से नहाना

ठंड अब धीरे-धीरे जा रही है ऐसे में तेज गर्म पानी से नहाना आपकी स्किन के लिए खरतनाक हो सकता है। गर्म पानी से निरंतर स्नान करने पर चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां आ जाती हैं। इसलिए ज्यादा गर्म पानी से मत नहाइए। इससे आपकी स्किन को परेशानी हो सकती है। 

2. सुबह का रूटीन फॉलो ना करना

सुबह उठकर अगर आप डेली रूटीन फॉलो नहीं करते, जैसे पानी पीना, एक्सरसाइज करना आदि तो भी आपको दिक्कत हो सकती है। सुबह उठकर पानी पीना सेहत के लिए और स्किन के लिए दोनों के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट पानी पीना अमृत तुल्य बताया जाता है। इससे आपके चेहरे पर भी कांति आती है।

3. रात को देर तक जागना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो रात में देर तक जागते हैं। इसका आसर भी लोगों  पर पड़ रहा है। आपकी आंखों के नीचे इसी वजह से डार्क सर्कल पड़ जाते हैं। इसलिए रात में जल्दी सोने की आदत डालें। 

 4. सुबह का नाश्ता ना करना

सुबह का नाश्ता भी आपके लिए बहुत मायने रखता है। इसलिए किसी भी हाल में सुबह का नाश्ता मिस ना करें। कोशिश करें सुबह हेल्दी ब्रेकफ्रास्ट करें। 

5. बहुत ज्यादा जंक फूड खाना

आप जैसा आहार लेंगे वैसा आप पर इसका असर पड़ेगा। इसलिए जंक फूड या तला भुना ना खाएं। ज्यादा जंक फूड आपकी हेल्थ के साथ आपकी स्किन के लिए भी नुकसान दायक होगा। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन