लाइव न्यूज़ :

सुबह उठते ही कर लें ये 5 काम, दिन भर खिला-खिला रहेगा आपका चेहरा

By मेघना वर्मा | Updated: July 8, 2020 07:48 IST

महिलाएं अपने बिजी शेड्यूल से बस थोड़ा सा टाइम निकालकर कुछ स्टेप्स को फॉलो कर लें तो दिन भर दमकता हुआ ग्लो पा सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआपकी बॉडी के साथ आपके फेस को डाइड्रेटेड रखना जरूरी है।मुल्तानी मिट्टी आपके फेस को अंदर से ग्लो करती है और ठंडा करती है।

मॉर्निंग रूटीन में महिलाएं खुद को इतना बिजी कर लेती हैं कि खुद के लिए बिल्कुल समय नहीं निकाल पातीं। पति और बच्चों के लिए टिफिन बनाना हो या सास-सुसर के लिए चाय, अपने ऑफिस की तैयारी करनी हो या दिन का खाना बनाना हो। 

महिलाएं अपने बिजी शेड्यूल से बस थोड़ा सा टाइम निकालकर कुछ स्टेप्स को फॉलो कर लें तो दिन भर दमकता हुआ ग्लो पा सकती हैं। आज हम आपको यहां ऐसी ही कुछ ब्यूटी रूटीन बताने जा रहे हैं जो मॉर्निंग में करके बिना मेकअप के भी आप दिनभर दमकता ग्लो पा सकती हैं। 

1. ठंडे पानी से धोएं चेहरा

सुबह उठते ही फेस को सबसे पहले पानी से साफ करें। आप जिस पानी में नहाते हों उससे फेस धोने से पहले भी ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। इससे रात भर आपके चेहरे पर जो ऑयल जमा है जो गंदगी जमा है वो निकल जाएगी। साथ ही आपका चेहरा फ्रेश हो जाएगा। 

2. मुल्तानी मिट्टी का करें इस्तेमाल

मुल्तानी मिट्टी आपके फेस को अंदर से ग्लो करती है और ठंडा करती है। साबुन का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करने से आपका चेहरा ड्राई हो सकता है। इसलिए चेहरे पर साबुन के बजाय मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो इसके साथ थोड़ा सा शहद मिला लें।

3. ग्लिसरीन लगाएं

अपनी स्किन को दाग-धब्बे से दूर रखने के लिए एक कटोरी में गुलाब जल और नींबू का रस मिला लें। इसमें ग्लिसरी डालकर अच्छे से मिलाएं और एक बोतल में डालकर फ्रिज में रख दें। सुबह उठने के बाद इसे अपने फेस पर लगाएं। फिर कॉटन बॉल से फैला लें। रोजाना इस्तेमाल से आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा।

4. खूब पीएं पानी

आपकी बॉडी के साथ आपके फेस को डाइड्रेटेड रखना जरूरी है। सुबह उठकर पानी पीने से ना सिर्फ आपकी पाचन की समस्या सही होगी बल्कि आपके फेस पर भी पानी का ग्लो अलग ही दिखेगा। सुबह उठकर आपकी पानी पीने की आदत आपके फेस का ग्लो बढ़ा देगी। 

5. थोड़ी सी एक्सरसाइज

वैसे तो डेली लाइफ में कम से कम 25 मिनट की एक्सरसाइज बहुत जरूरी होती है मगर आप बहुत बिजी रहती हैं तब भी खुद की एक्सरसाइज के लिए वक्त जरूर निकालें। आप चाहें तो पांच से दस मिनट अपने फेस मसाज को भी दे सकती हैं इससे भी आपके फेस पर अलग निखार आएगा। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन