लाइव न्यूज़ :

बालों को झड़ने से रोकने, तेजी से बढ़ाने, मजबूत, चमकीले और घने बनाने के लिए अंडे के 3 हेयर पैक

By उस्मान | Updated: October 20, 2018 07:29 IST

अंडे के केवल स्वास्थ्य फायदे नहीं होते हैं बल्कि बालों के लिए भी अंडा बहुत गुणकारी है। अंडे में जो प्रोटीन और विटामिन होते हैं वे बालों के हर तरह के समस्या के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

Open in App

अंडे के केवल स्वास्थ्य फायदे नहीं होते हैं बल्कि बालों के लिए भी अंडा बहुत गुणकारी है। अंडे में जो प्रोटीन और विटामिन होते हैं वे बालों के हर तरह के समस्या के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। अगर आपके रूखे और बेजान होकर हमेशा झड़ रहे हैं तो इसका इलाज अंडे के पास है। अंडे में जो फैटी एसिड्स होते हैं वह बालों के फॉलिकल को पौष्टिकता देने के साथ-साथ उन्हे मजबूत करते हैं। चलिए जानते हैं आप बालों के लिए अंडे का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। 

बालों के लिए अंडा क्यों? अंडे सल्फर, प्रोटीन, फॉस्फोरस, आयरन, मिनरल और जिन्क का स्रोत होता है। यह सारे चीज बालों के नए विकास के लिए ज़रूरी होते हैं। अंडे में जो विटामिन ई होता है वह भी बालों को ग्रोथ के लिए अच्छा होता है और यह बालों को धूप के यूवी रे के क्षति और प्रदूषण से भी रक्षा करता है। बायोटिन या विटामिन बी 7 की उपस्थिति से बालों के फॉलिकल और जड़ों को ताकत मिलती है।

1) बालों के लिए ऐसे बनाएं अंडे और ऑलिव ऑयल का पैक अंडा और ऑलिव ऑयल से सिर पर मसाज़ करने से बाल बढ़ते हैं। इसके लिए एक अंडे की सफेदी लें और उसमें एक छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह से फेंटकर स्कैल्प और बालों पर लगा लें। पंद्रह से बीस मिनट के बाद पानी से धोने के बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

2) अंडा, ऑलिव ऑयल और शहद का हेयर मास्करूखे और बेजान बालों के लिए तो ये हेयर मास्क जादुई इलाज की तरह है। इसके लिए बालों के लंबाई के अनुसार एक या दो अंडे की जर्दी लें और उसमें तीन बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल और शहद डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस हेयर मास्क को स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह से लगा लें। आधा घंटा शावर कैप लगाकर रखने के बाद गुनगुने गर्म पानी से धो लें।

3) अंडे की जर्दी और नींबू का रसयह पैक बालों का झड़ना कम करके पतला होने से रोकेंगे। इसके लिए एक या दो अंडे की जर्दी लें और नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। उसके बाद इस पैक को जड़ से लेकर सिरे तक अच्छी तरह से लगा लें और सोखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद पानी से धो लें। 

टॅग्स :हेयर केयरघरेलू नुस्खेब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स