लाइव न्यूज़ :

पार्टी में दिखना चाहती हैं परफेक्ट तो ट्राई कर सकती हैं 5 मिनट में बनने वाली ये हेयर स्टाइल

By मेघना वर्मा | Updated: July 27, 2020 14:39 IST

आपकी हेयर स्टाइल आपको बिल्कुल अलग दिखाती है। बालों की स्टाइलिंग के लिए आप पार्लर में भी हजारों रुपए खर्च कर देती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देज्यादातर लड़कियों को समझ नहीं आता कि वो किस फंक्शन या इवेंट में किस तरह की हेयर स्टाइल बनाएं। पोनीटेल सबसे सिंपल और सरल हेयर स्टाइल है जिसे आप कभी भी कैरी कर सकती हैं।

आपके बाल आपकी खूबसूरती का एक अहम हिस्सा हैं। आपके बालों की हेयरस्टाइलिंग आपके लुक को पूरी तरह चेंज कर देती हैं। आपको पार्टी जाना हो या ऑफिस में, कोई फंक्शन हो या डेट। आपकी हेयर स्टाइल आपको बिल्कुल अलग दिखाती है। बालों की स्टाइलिंग के लिए आप पार्लर में भी हजारों रुपए खर्च कर देती हैं। 

ज्यादातर लड़कियों को समझ नहीं आता कि वो किस फंक्शन या इवेंट में किस तरह की हेयर स्टाइल बनाएं। कभी-कभी सोशल मीडिया पर ट्यूटोरियल्स देखकर भी वो बाल बनाने की कोशिश करती हैं फिर भी बना नहीं पाती। आज आपके ही लिए हम कुछ स्पेशल हेयर स्टाइल लेकर आए हैं जिन्हें आप कभी भी ट्राई कर सकती हैं।

हाई पोनीटेल

पोनीटेल सबसे सिंपल और सरल हेयर स्टाइल है जिसे आप कभी भी कैरी कर सकती हैं। किसी पार्टी में जा रही हों या ऑफिस मीटिंग में आप एक हाई पोनीटेल को कैरी कर सकती हैं। इसे खास बनाने के लिए इसें ड्रेस के मैचिंग कलर के बैंड से बना सकती हैं।

हाफ बन

किसी कैजुअल सी पार्टी में जा रही हैं या डेट पर तो आप हाफ बन और आप खुले बाल ट्राई कर सकती हैं। ये ज्यादा तर शॉर्ट्स पर अच्छे लगते हैं। ये आपके फेस को एकदम अलग लुक देगा। ये कूल हेयरस्टाइल आपको सबसे यूनीक दिखाएगी।

फ्रेंच ब्रेड

अगर आपके बाल लम्बे हैं और आप उसे वर्सेटाइल लुक देना चाहती हैं तो आप फ्रेंच ब्रेड कैरी कर सकती हैं। आप इसमें भी फ्रंट ब्रेड या पीछे पिनअप करके भी इसे ट्राई कर सकती हैं। ये आपके हेयर को और आपको यूनिक लुक देगा और आपके बाल भी सुलझे रहेंगे।

वन साइड पिन

अगर आप बाल खुला रखना चाहती हैं और ये भी चाहती हैं कि आपके बाल आपके फेस पर ना आएं तो आप इन्हें वन साइड ओपन और वन साइड पिन लगाकर भी कैरी कर सकती हैं। ये आपके खुले बालों को बहुत अच्छा लुक देगा और आपको खूबसूरत दिखाएगा। खासकर आप अगर डेट पर जा रही हों तो आप इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

कर्ल लुक

अगर आप खुले बालों में ही डिफरेंट दिखना चाहती हैं तो बालों को कर्ली लुक भी दे सकती हैं। इसके लिए आप चाहें तो रोलर का इस्तेमाल कर सकती है या रात में बालों को अलग-अलग सेक्शन में डिवाइड करके भी बालों को कर्ली कर सकती हैं। ये आपके बालों को बिल्कुल हटकर लुक देंगे।

 

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स