लाइव न्यूज़ :

4 हफ्ते में लंबे, घने, मजबूत बाल पाने हैं तो बालों में लगाएं ये तेल, घर पर 2 मिनट में करें तैयार

By गुलनीत कौर | Updated: July 27, 2019 15:14 IST

इस तेल के पहले इस्तेमाल के बाद ही हेयर फॉल काफी कम हो जाता है

Open in App

बालों को लंबा, घना और सुंदर बनान के लिए आएदिन हम ना जाने कितनी होम रेमेडीज के बारे में सुनते हैं। इसमें से कई ट्राई करते हैं मगर कोई बड़ा रिजल्ट नहीं मिलता। लेकिन अगर आप दिल से लंबे-घने बाल चाहती हैं तो आज हम आपको बालों की ग्रोथ बढ़ाने की सबसे आसान और बेहद असरदार रेमेडी बताने जा रहे हैं। इन्हें सिर्फ 4 हफ्ते इस्तेमाल करें। रिजल्ट के बाद आप कभी इस नुस्खे से मुंह नहीं फेरेंगी। 

दरअसल यह नुस्खा आपके घर में ही उपलब्ध नारियल तेल के इस्तेमाल से होगा। बस इस तेल में कुछ चीजें मिलानी और इन्हें बालों में लगाकर रातभर सो जाना है। या फिर कम से कम 2 घंटे इसे बालों में लगा रहने देना है। इसके बाद ही किसी भी रेगुलर शैम्पू से हेयर वॉश कर सकती हैं। आइए आगे जानते हैं कि इस नुस्खे के लिए आपको क्या क्या इस्तेमाल करना है।

लंबे बालों के लिए तेल बनाने के लिए आपको चाहिए:

- 2 चम्मच नारियल तेल- 1 चम्मच कैस्टर ऑइल- 1 विटामिन-ई का कैप्सूल- एलोवेरा (या बाजारी ना हो तो अधिक सही रहेगा)

लंबे बालों के लिए तेल बनाने की विधि:

- सबसे पहले एक स्टील की कटोरी में दो चम्मच नारियल का तेल डालें- अब इसमें एक चम्मच कैस्टर ऑइल डालें- अब विटामिन-ई का एक कैप्सूल लें और उसे पिन से काटकर उसके अन्दर का जेल कटोरी में निकाल दें- अब तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें

- अगर आपके पास फ्रेश एलोवेरा है तो उसकी जड़ के कोने हटाकर, उसके बीच से जेल निकालकर सीधा बालों में लगाएं- लेकिन अगर फ्रेश नहीं है तो एक चम्मच एलोवेरा को स्टील की कटोरी वाले मिक्सचर में ही डालकर मिक्स कर लें- अब आपको तेल गर्म करना है। इसके लिए एक कांच के बड़े बाउल में उबलता हुआ पानी लें और उसमें कटोरी को रखें- कटोरी के तेल को गैस पर या माइक्रोवेव में गर्म करने से उसके पोषक तत्व मर जाते हैं। तेल हल्का गर्म होने पर बालों में इस्तेमाल करें

यह भी पढ़ें: 5 हेयर केयर टिप्स, जो मानसून में दिलाएं रूखे, चिपचिपे बालों से छुटकारा

4 हफ्ते में तेल से मिलेंगे ये फायदे:

- पहले हफ्ते में तेल के इस्तेमाल के बाद किए गए हेयर वॉश में कम बाल टूटने जैसे परिणाम हासिल होंगे- दूसरे सप्ताह हेयर फॉल ना के बराबर रह जाएगा- तीसरे सप्ताह बालों में एक अलग-सी शाइन दिखेगी- चौथे सप्ताह आप खुद बालों में ग्रोथ के साथ लम्बाई को भी महसूस कर पाएंगी

टॅग्स :हेयर केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन