लाइव न्यूज़ :

डबल चिन छिपाने में मदद करेंगे ये 3 DIY मेकअप हैक्स, इस तरह घर पर करें ट्राई

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 7, 2022 21:06 IST

मेकअप न केवल हमारी सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि यह कुछ खामियों को छिपाने में भी मदद करता है जो हम नहीं चाहते कि दुनिया देखे।

Open in App

आजकल के समय में अधिकांश लोगों को डबल चिन की समस्या होती है। इसका होना कोई नई बात नहीं है। हालांकि, काफी बार लोगों को ये समझ नहीं आता कि इसे छिपाया कैसे जाए या इसे कैसे कम किया जाए। इसके लिए सबसे पहले ये जानने की जरूरत है कि आखिर डबल चिन होने का कारण क्या है। वैसे तो इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन बढ़ती उम्र, आनुवांशिकता, वजन का बढ़ना और कोई मेडिकल कंडीशन कुछ प्रमुख कारण हैं। जबड़े के आसपास जमा होने वाले एक्सट्रा फैट को डबल चिन कहा जाता है।

लिप्स को स्पॉटलाइट में रखना

अगर आप मेकअप के जरिए डबल चिन को छिपाना चाहती हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने लिप्स को स्पॉटलाइट में रखिए। दरअसल, लिप्स चेहरे के सबसे जरूरी अंशों में से एक हैं। ऐसे में जब आप खूबसूरत गाढ़े रंग की लिपस्टिक का इस्तेमाल करेंगी तो सबका ध्यान डबल चिन से हटकर आपके लिप्स पर ही रहेगा। 

परफेक्ट कंटूरिंग शेड

एक कंटूर आपकी जॉलाइन के नीचे एक छाया बनाने में मदद करता है और उस डबल चिन को काफी प्रभावी ढंग से छिपाता है। ऐसा पॉवर फॉर्मूला चुनें जो त्वचा पर आसानी से मिल जाए। कॉन्टूर ब्रश का उपयोग करके ब्रोंजर या कॉन्टूरिंग पाउडर को सेमी-सर्कल आकार में लगाएं। अपनी गर्दन के साथ नीचे की ओर ब्लेंड करें। अपनी ठुड्डी को छलावरण करने वाली सही छाया बनाने के लिए एक या दो गहरे रंग का शेड चुनें।

आंखों पर दें ध्यान

डबल चिन से ध्यान हटाने के लिए आप अपने चेहरे के अन्य हिस्सों को और खूबसूरत बना सकती हैं। ऐसे में जब आप अपनी आंखों को बोल्ड लुक देंगी तो लोगों की नजरें अपने आप डबल चिन से हटकर आपकी आंखों पर आ जाएंगी। इसलिए आई शैडो से लेकर आईलाइनर तक कोशिश करिए कि आप इनके जरिए अपनी आंखों को और खूबसूरत बनाएं। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल