लाइव न्यूज़ :

बालों के टूटने, झड़ने, स्प्लिट-एंड्स, सभी परेशानियों का एक इलाज है ये तेल, 10 मिनट में घर पर बनाएं

By गुलनीत कौर | Updated: October 17, 2018 08:51 IST

इस तेल को रात में लगाकर सो जाएं और सुबह हेयर वॉश करें, तभी बेस्ट रिजल्ट हासिल होगा।

Open in App

बदलते मौसम में बालो का टूटना-झड़ना कॉमन समस्या है। तकरीबन सभी इस समस्या से परेशान होते हैं। इससे बचने के लिए अगर आप ने महंगे शैम्पू, तेल या डॉक्टरी ट्रीटमेंट को लेने का विचार बनाया है तो एक बार फिर सोच लें। क्योंकि एक आसान होम रेमेडी से भी इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। 

घर पर 10 मिनट के अन्दर एक खास तेल तैयार करके, इसे हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करके टूटते-झड़ते बालों की दिक्कत से छुटकारा पाता जा सकता है। फिर चाहे मौसम बदले या कोई भी कारण हो, आपके बाल लंबे समय तक शाइन करेंगे और हेयर ग्रोथ भी बढ़ेगी।

तेल को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

- आधा लीटर सरसों का तेल- आधी मुट्ठी मेथीदाना

तेल बनाने की विधि: सबसे पहले एक पैन में आधा लीटर सरसों का तेल डाल लें। धीमी आंच पर गैस ऑन कर लें। 2-3 मिनट के बाद इस तेल में आधी मुट्ठी मेथीदाना डाल दें। गैस को तेज ना करें। जब मेथीदाना का रंग डार्क ब्राउन यानी गहरे भूरे रंग का हो जाए तो गैस बंद कर दें।

पैन को गैस से उतार दें और करीब आधा घंटा साइड पर रखा रहने दें। इतनी देर में यह ठंडा हो जायेगा। ठंडा होने पर कांच की बोतल में यह तेल छान लें। अब आप जिस तेल को देख सकते हैं उसका रंग पहले वाले तेल की तुलना में गहरा और बदला हुआ होगा।

ये भी पढ़ें: लंबे, घने और सॉफ्ट बालों के लिए 8 नेचुरल कंडीशनर, घर पर ही करें तैयार

ऐसे करें इस्तेमाल: इस तेल को स्कैल्प और बालों में रात में अच्छी तरह लगा लें। तेल लगाने के बाद स्कैल्प पर थोड़ी देर मसाज भी करें ताकि तेल स्कैल्प द्वारा कुछ तेल सोख भी लिया जाए। इससे स्कैल्प का रूखापन कम होगा। मसाज करने के बाद सो जाएं और सुबह हेयर वॉश करें। इस प्रक्रिया को सप्ताह में 3 बार दोहराएं। कुछ ही दिनों में बालों की ग्रोथ में बदलाव आएगा, बालों का टूटना-झड़ना कम होगा और बालाओं में नेचुरल शाइन भी आएगी।

टॅग्स :हेयर केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन