लाइव न्यूज़ :

Coronavirus के डर से नहीं जा पा रही हैं पार्लर तो घर बैठे आसानी से करें फेस क्लीनअप, निखर जाएगा चेहरा

By मेघना वर्मा | Updated: March 17, 2020 11:12 IST

कोरोना वायरस से बचाव के लिए किसी भी सार्मवजनकि जगह पर जाने से लोग कतरा रहे हैं। इसकी वजह से महिलाएं अपने ब्यूटी रूटीन को लेकर ज्यादा परेशान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहीट या स्टीम आपके स्किन के लिए फायदेमंद होता है। कोरोना वायरस के डर से लोग किसी भी सार्वजनिक जगह पर जाने में लोग कतरा रहे हैं।

पूरे देश में इस समय कोरोना वायरस का डर फैला है। ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामना आया है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और केरल में सोमवार को संक्रमण का एक-एक नया मामला सामने आने के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 129 पहुंच गई है।

कोरोना वायरस की वजह से ना सिर्फ लोगों की आम जिदंगी प्रभावित हुई है बल्कि कई लोगों के रूटीन में भी बदलाव साफ देखा गया है। बचाव के उपाय करना बहुत जरूरी है। किसी भी सार्वजनिक जगह पर जाने में लोग कतरा रहे हैं। ऐसे में अपने ब्यूटी रूटीन को भी लोग पूरा नहीं कर पा रहे।

खासकर महिलाएं अपने ब्यूटी रूटीन को लेकर ज्यादा परेशान हैं। ऐसे में आप घर बैठे कुछ आसान तरीकों से इसका हल निकाल सकती हैं। आइए आपको बताते है घर बैठे किस तरह आप होम मेड क्लीन अप खुद ही कर सकती हैं वो भी बड़ी आसानी के साथ-

1. करें मेकअप रिमूव

सबसे पहले एक कॉटन पैड लें। इसमें मेकअप रिमूवर लगाएं। इससे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से रब करें और सारे मेकअप को निकाल दें। 

2. क्लींजर करें

अब अपना रेग्युलर क्लींजर यूज करके आप अपने फेस को साफ करें। बस ध्यान रखें आपके क्लेंजर में मॉइश्चराइजर भी होना चाहिए। इससे आपकी स्किन ड्राई नहीं होगी और आपके चेहरे को नया लुक मिलेगा।

3. लें स्टीम

हीट या स्टीम आपके स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इससे आपके पोर्स खुलते हैं और बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। क्लींजर के बाद आपको अपने फेस को स्टीम देना हैं। आप फेस स्टीमर का उपयोग कर सकते हैं या एक बड़े भगोने में पानी गर्म करके भी इसे यूज कर सकते हैं। इसके बाद गर्म पानी को रखकर एक मोटे टावल से अपना चेहरा उसके पास ले जाकर ऊपर से ढक लें। सारी स्टीम को अपने चेहरे पर आने दें। ध्यान दें स्टीम ज्यादा ठंडा या ज्यादा गर्म ना हो।

4. ब्लैकहेड्स रिमूव करें

ब्लैक हेड रिमूविंग टूल से सारे ब्लैग हेड्स को निकालें। नाक पर, गालों पर माथे पर से ब्लैक हेट को निकालें। ध्यान रें टूल को तुरंत इस्तेमाल करें वरना पोर्स टाइट हो जाएगा।

5. फेसपैक लगाएं

इसके बाद बेसन और हल्दी से बना फेस मास्क आपकी स्किन पर और भी निखार ला देगा। इसके लिए बेसन, हल्दी और दूध के मिक्सचर को चेहरे पर लगाएं और जब ये सूख जाए तो इसे धो लें। 

इस सारे प्रोसेस के बाद अपने चेहेर को मॉइस्चराइज जरूर करें। इससे आपकी झुर्रियां कम हो जाएंगी। साथ ही आपका फेस क्लीन हो जाएगा। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन