लाइव न्यूज़ :

रोज की इन 5 गलतियों से टूटते हैं आपके बाल, रखिए खास ध्यान

By मेघना वर्मा | Updated: June 26, 2020 15:55 IST

बालों की स्टाइलिंग के लिए उन पर लगाए जाने वाले प्रोडक्ट के साथ-साथ डेली रूटीन में भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें ध्यान में रखा जाए तो बालों को टूटने से रोका जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देबाल धोने के बाद तौलिये से कभी भी बालों को मसलें नहीं। गर्म पानी से बाल धोने से बालों का प्राकृतिक तेल और पोषण सब निकल जाता है।

आपके बाल आपकी खूबसूरती का सबसे बड़ा हिस्सा हैं। बोरिंग फेस स्टाइल से परेशान हो चुके हों तो एक परफेक्ट हेयर कट आपको परफेक्ट लुक देता है। वहीं लम्बे बाल आपकी पर्सनैलिटी को दिखाते हैं। आपकी पर्सनैलिटी को दिखाने वाले बालों की केयरिंग भी स्किन केयरिंग की तरह ही जरूरी है। 

बालों की स्टाइलिंग के लिए उन पर लगाए जाने वाले प्रोडक्ट के साथ-साथ डेली रूटीन में भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें ध्यान में रखा जाए तो बालों को टूटने से रोका जा सकता है। रोजाना लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे उनके बाल कमजोर हो जाते है और टूटने-झड़ने लगते हैं।  चलिए आपको बताते हैं उन गलतियों के बारे में जिनके चलते हमारे बालों की प्राकृतिक खूबसूरती खराब होती है।  

1. गर्म पानी से ना धुलें बाल

कुछ लोगों को गर्म पानी से नहाने की आदत होती है। इसी चक्कर में वो गर्म पानी से बाल भी धुल लेते हैं। लेकिन गर्म पानी से बाल धोने से बालों का प्राकृतिक तेल और पोषण सब निकल जाता है। इसलिए हमेशा नार्मल या फिर ठंडे पानी से ही बाल धोने चाहिए।

2. तौलिये पर दें ध्यान

बाल धोने के बाद तौलिये से कभी भी बालों को मसलें नहीं। बाल सुखाने के लिए खास माइक्रो-फाइबर तौलिये का इस्तेमाल करना चाहिए। अन्य तौलिये से बाल अधिक टूटते और झड़ते हैं।  

3. शैम्पू का अधिक इस्तेमाल

आज कल मार्केट में ड्राई शैम्पू आ गए हैं। समय की कमी होने के कारण इसका इस्तेमाल करती हैं ताकि बाल फ्रेश दिख सकें लेकिन  जल्दबाजी में किया गया यह काम बालों को नुकसान पहुंचाता है।

4. कंघी करने का गलत तरीका

आप कहीं जाने के लिए कितनी ही जल्दी में क्यों ना हों, बालों में कंघी आराम से करनी चाहिए।  जल्दी-जल्दी में कंघी करने से बाल अधिक टूटते हैं।  एक और बात, बाल धोने के ठीक बाद भी कंघी ना करें, इससे बाल कमजोर बनते हैं।

5. तकिया

जिस तकिये पर आप रात भर सोते हैं, वह भी आपके बालों को प्रभावित करता है।  तकिये का कवर, उसकी बनावट, सभी का बालों पर असर होता है।  हमेशा साफ और सॉफ्ट तकिये का इस्तेमाल करें। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सहेयर केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स