मम्मी करीना तैमूर को नहीं पहनातीं ब्रांडेड कपड़े, यहां से होती है छोटे नवाब की शॉपिंग

By गुलनीत कौर | Published: January 30, 2019 04:54 PM2019-01-30T16:54:44+5:302019-01-30T16:54:44+5:30

मम्मी करीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि तैमूर बेहद सादे कपड़े पहनते हैं और वे उन्हें गुची, पराडा जैसी कंपनियों के ब्रांडेड कपड़े नहीं दिलाती हैं।

Celebrity Style: Taimur does not wear Gucci, Prada clothes, Mom Kareena herself shop for her son | मम्मी करीना तैमूर को नहीं पहनातीं ब्रांडेड कपड़े, यहां से होती है छोटे नवाब की शॉपिंग

Taimur Ali Khan

पटौदी खानदान के नवाबजादे और मीडिया में हरदम छाए रहने वाले सुपर कूल बेबी तैमूर अली खान के ड्रेस स्टाइल को लेकर मां करीना कपूर खान ने एक खास खुलासा किया है। तैमूर जिन्हें हमेशा ही मीडिया के कैमरों से घिरा हुआ पाया जाता है, जिनकी स्माइल से लेकर उनके स्टाइल, लुक्स सभी की इतनी तारीफें की जाती हैं उनके बारे में मम्मी करीना ने बताया कि तैमूर ब्रांडेड कपड़े नहीं पहनते हैं।

जानकर हर किसी को धक्का लगा होगा कि शाही घराने के सबसे नन्हे वारिस और ब्रांडेड कपड़े नहीं पहनते? लेकिन मम्मी करीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि तैमुर को वे वाजिब दाम वाले कपड़े पहनाती हैं। वे उन्हें गुची, पराडा, आदि ब्रांड के कपड़ों से फिलहाल दूर रखती हैं।

तैमूर क्यों नहीं पहनते ब्रांडेड कपड़े?

अब तैमूर तो नन्हा बच्चा है। उन्हें उनकी मम्मी जो पहनाएंगी वे वही पहनेंगे। एक इंटरव्यू के दौरान जब करीना से यह पूछा गया कि तैमूर बेहद स्टाइलिश हैं, इतनी कम उम्र में भी फैशनेबल हैं, आप ये सब कैसे कर लेती हैं? तो इसपर करीना ने फटाक से जवाब दिया कि तैमुर बेहद सादे कपड़े पहनते हैं और वे उन्हें गूची, पराडा जैसी कंपनियों के ब्रांडेड कपड़े नहीं दिलाती हैं।

यह भी पढ़ें: Lakme Fashion Week की 15 अनजानी बातें, डिज़ाइनर सब्यसाची को यहां मिला था पहला ब्रेक

यहां से होती है तैमूर की शॉपिंग

करीना ने आगे बताया कि तैमूर अभी बच्चे हैं और उन्हें ब्रांड की सेंस नहीं। इस उम्र में अगर वे नॉन-ब्रांड कपड़े भी पहनेंगे तो फर्क नहीं पड़ता है। सबसे बड़ी बात तैमूर के मम्मी-पापा बहुत मेहनत करके पैसा कमाते हैं। करीना ने कहा कि मैनें भी जबतक पैसा कमाना शुरू नहीं किया था, तो मैं भी वाजिब दाम वाले कपड़े पहनती थी। तो मैं चाहती हूं कि तैमूर को भी वही सीख मिले।

तैमूर के लिए मम्मी करीना खुद शॉपिंग करती हैं। वे उनके लिए एडिडास, ज़ारा, एच एंड एम, गैप, आदि स्टोर से कपड़े और जूते खरीदती हैं। लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि सिंपल कपड़ों में भी तैमुर बेहद कूल और स्टाइलिश दीखते हैं। शायद यह नवाबों का चरम ही है तो तैमुर को हर ब्रांड इतना सूट करता है।

तैमूर का स्टाइल

मॉर्निंग वॉक हो या फिर मम्मी करीना को फिल्म के शूटिंग सेट पर मिलना, तैमूर कभी शॉर्ट पैन्ट्स तो कभी कूल स्पोर्टी लुक में दिखाई देते हैं। वेस्टर्न से लेकर इंडियन वियर तक में तैमूर को कई बार देखा गया है। अपने फ्रेंड्स की पार्टी में भी तैमूर बेहद स्टाइलिश लुक में पहुँचते हैं। लेकिन यहां मम्मी करीना तारीफ़ के लायक हैं। कम बजट में भी वे अपने बेटे के लिए बेस्ट चूज करती हैं। 

Web Title: Celebrity Style: Taimur does not wear Gucci, Prada clothes, Mom Kareena herself shop for her son

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे