लाइव न्यूज़ :

Hair Care Tips: लंबे और मजबूत बालों के लिए काम आएंगे ये 9 टिप्स, आप भी करें ट्राई

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 7, 2022 16:36 IST

अक्सर ही लोग हेयरफॉल से चिंतित नजर आते हैं। इसी क्रम में लोग महंगे से महंगा प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके मन-मुताबिक नतीजे सामने नहीं आते हैं। यहां आपको 9 ऐसे नियम बताए जा रहे हैं जिनका अगर आपने पालन कर लिया तो कुछ ही दिनों में आपके बालाओं का हेयरफॉल रुक जाए और हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलेगी

Open in App

Hair Care Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद का ख्याल रखना काफी मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में अनियमित लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को अक्सर हेयर और स्किन प्रोब्लम्स का सामना करना पड़ता है। अक्सर ही लोग हेयरफॉल से चिंतित नजर आते हैं। इसी क्रम में लोग महंगे से महंगा प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके मन-मुताबिक नतीजे सामने नहीं आते हैं। 

यहां हम आपको 9 ऐसे नियम बताने जा रहे हैं जिनका अगर आपने पालन कर लिया तो कुछ ही दिनों में आपके बालाओं का हेयरफॉल रुक जाए और हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलेगी:

1) हेयर वॉश

सबसे पहला रूल आपको तब याद रखना है जब आप बाल धो रहे हैं। बाल धोते समय पानी के टेम्परेचर पर ध्यान दें। सर्दी के मौसम में गर्म पानी से नहाने का मन करता है, लेकिन ऐसा करते समय आप बालों को गर्म पानी से दूर ही रखें। नार्मल पानी से बाल धोएं। अगर आपके ऑयली हेयर हैं तो गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

2) सही शैम्पू चुनें

आपको अपने बालों के हिसाब से शैम्पू खरीदना चाहिए। अगर घर में एक ही तरह का शैम्पू आता है और आपको लगता है कि आपको भी वह सूट करेगा, तो आप गलत हैं। अगर आपके ड्राई बाल हैं तो आपको क्रीमी शैम्पू की जरूरत है। ऑयली बालों के लिए ऑयल-फ्री शैम्पू लें। बालों में कलर किया हुआ है तो 'डीप क्लींजिंग' शैम्पू चुनें।

3) शैम्पू लगाने का तरीका

सही शैम्पू चुनने के बाद आपको शैम्पू लगाने का तरीका भी पता होना चाहिए। शैम्पू से पहले बालों में अच्छी तरह पानी डालें। इसके बाद थोड़ा थोड़ा करते हुए शैम्पू लगाएं। एक साथ शैम्पू ना लगाएं। यह बालों को डैमेज कर सकता है।

4) बालों में खूब पानी डालें

शैम्पू के बाद स्कैल्प या बालों में शैम्पू का एक कण भी ना रहा जाए, इसलिए बालों में खूब पानी डालें। बालों में शैम्पू छूट जाने से वे ड्राई और डैमेज होते हैं।

5) कंडीशनर ना भूलें

कंडीशनर को अगर आप हर हेयर वॉश में इस्तेमाल करें, तो बालों में आवश्यक मॉइस्चर बना रहता है। लेकिन अगर आप चाहें तो एक हेयर वॉश के बाद कंडीशनर यूज करें। इससे बालों में मॉइस्चर बना रहेगा।

6) कितनी बार करें हेयर वॉश

बालों की देखभाल के संबंध में यह बहुत आम लेकिन जरूरी सवाल है। हफ्ते में कितनी बार हेयर वॉश करना चाहिए? एक्सपर्ट्स की मानें तो ड्राई बाल वालों को सप्ताह में एक बार और ऑयली वालों को कम से कम दो बार हेयर वॉश करना चाहिए।

7) वर्कआउट से पहले

अगर वर्कआउट आपके रूटीन में शामिल है तो आपको उससे ठीक पहले अपने बालों में ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से वर्कआउट के दौरान निकलने वाला पसीना ड्राई शैम्पू द्वारा सोख लिया जाएगा। वर्कआउट के बाद ड्राई शैम्पू लगाने से कोई फायदा नहीं होता है।

8) हेयरस्टाइल बदलें

रोजाना एक जैसा हेयरस्टाइल ना करें। हर एक दिन में या मुमकिन हो तो रोजाना अपना हेयरस्टाइल बदलें। इससे बालों को कम नुकसान होता है। इसके अलावा जितनी देर घर में रहें, बालों का जूड़ा बनाएं। इससे बाल कम टूटते हैं। 

9) तकिये का कवर बदलें

हर थोड़े दिन बाद अपने तकिये का कवर जरूर बदलें। गंदे तकिये से बाल खराब होने लगते हैं। समय रहते तकिये का कपड़ा बदलेंगे तो रातभर आपके बाल सुरक्षित रहेंगे।

उम्मीद है कि यहां बताए गए आसान टिप्स आपकी मदद करने में काम आएंगे। 

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स