लाइव न्यूज़ :

त्वचा पर इस्तेमाल करें 'दालचीनी', होगा 5 स्किन प्रॉब्लम का हल

By गुलनीत कौर | Updated: June 8, 2018 12:09 IST

नेचुरल ग्लो पाने के लिए दालचीनी पाउडर में 1 चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच जैतून का तेल, थोड़ा पानी और थोड़ा दूध मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं। 

Open in App

घर की रसोई में जितने मसाले पाए जाते हैं उन सभी का इस्तेमाल हम सुंदरता पाने के लिए कर सकते हैं। आज हम आपको दालचीनी के इस्तेमाल से फ्रेश और ग्लोइंग चेहरा पाने के टिप्स देंगे। इसके प्रयोग से कुछ ही दिनों में आप नेचुरल निखार पा सकती हैं जो किसी भी महंगे कॉस्मेटिक से मिलना मुश्किल है। 

1. दालचीनी से कम करें मुंहासे

मौसम बदलते ही चेहरे पर मुंहासे हो जाएं तो दालचीनी पाउडर में नींबू का रस मिलाकर इसे पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से धो लें। इस पेस्ट को सप्ताह में 2 से 3 बार लगाएं। चेहरे पर मौजूद मुंहासे और दाग-धब्बे सभी कम हो जाएंगे।

2. दालचीनी से पाएं गोरा निखार

दालचीनी पाउडर में एक चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच जैतून का तेल, थोड़ा पानी और थोड़ा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन और अन्य शारीरिक अंगों पर भी लगा सकती हैं। 10 से 15 मिनट रखें और फिर नहा लें। फ्रेश और नेचुरल ग्लोइंग चेहरा पाने का कारगर नुस्खा है ये। 

3. दालचीनी से पाएं इंस्टेंट ग्लो

अगर त्वचा बेजान और डल लगने लगे तो दालचीनी पाउडर में चायपत्ती का पाउडर मिलाकर उसे पानी से मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाने से इंस्टेंट ग्लो आता है। इसके अलावा यह थकान को कम करने का भी बेहतरीन नुस्खा है।

4. दालचीनी से हटायें छोटे-छोटे दाने

कई बार चेहरे पर छोटे-छोटे दान हो जाते हैं जो बदलते मौसम के कारण हो जाते हैं लेकिन ये साधारण मुंहासों से कुछ अलग होते हैं। इन्हें हटाने के लिए दालचीनी पाउडर में शहद और थोड़ा गुलाब जल मिलाकर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस पेस्ट के 2 इस्तेमाल से ही फर्क दिखने लगेगा।

30 के बाद हर महिला को अपनाने चाहिए ये एंटी-एजिंग टिप्स

5. टोनिंग के लिए दालचीनी

दालचीनी को टोनर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दालचीनी पाउडर में जायफल पाउडर डालकर थोड़ा पानी मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाकर कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। स्किन अच्छी तरह तों हो जाएगी और ग्लो करने लगेगी। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन