लिपस्टिक लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानने के बाद रोज लगाएंगी आप

By गुलनीत कौर | Updated: August 27, 2018 13:24 IST2018-08-27T13:24:45+5:302018-08-27T13:24:45+5:30

लिपस्टिक लगाने से यूवी रेज से होंठों को होने वाले नुकसान से बचाव होता है।

Benefits of applying lipstick daily | लिपस्टिक लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानने के बाद रोज लगाएंगी आप

लिपस्टिक लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानने के बाद रोज लगाएंगी आप

जिन महिलाओं को मेकअप करने का काफी शौक होता है वे रोजाना आई मेकअप से लेकर अपने होंठों तक को परफेक्ट रंग देने की कोशिश करती हैं। लेकिन वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो मेकअप से दूर रहना पसंद करती हैं। पूरा मेकअप करना तो दूर, इन्हें लिपस्टिक लगाने तक का मन नहीं करता है। अगर आप भी इस केटेगरी में आती हैं तो हम आपको रोजाना लिपस्टिक लगाने के फायदे बताएंगे। इसके बाद संभव है कि आप पूरा मेकअप भले ही ना करें, लेकिन रोजाना लिपस्टिक लगाना जरूर शुरू कर देंगी। 

1. यूवी रेज से बचाए

सूरज की किरणों का हमारी स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता है, यह सभी जानते हैं। लेकिन इन किरणों में मौजूद हानिकारक यूवी रेज का सबसे अधिक खतरा होंठों को होता है। क्योंकि यहां की त्वचा सबसे अधिक संवेदनशील होती है। तो अगर इन्हें आप लिपस्टिक लगाकर कवर कर लें तो यूवी रेज से बचाव हो सकता है। 

2. परफेक्ट स्माइल के लिए

लिपस्टिक लगाते ही होंठों और चेहरे, दोनों की रंगत बदल जाती है। लिपस्टिक अगर तरीके से लगाई गई हो तप यह होंठों को परफेक्ट शेप देती है और स्माइल करने पर चेहरा और भी अच्छा लगने लगता है। 

3. कांफिडेंस बढ़ाए

अगर आप स्किन टोन के हिसाब से सही शेड चुनें और लिपस्टिक को सही तरीके से भी लगाएं तो यह फेस के लुक को बदल देता है। फेस और भी अच्छा लगने लगता है। और एक परफेक्ट फेस के साथ आपके अन्दर का कांफिडेंस भी बढ़ता है।

ये भी पढ़ें: डार्क लिप्स को लाइट करने के 3 सबसे आसान तरीके, जो कभी नहीं होते फेल

4. लिपस्टिक का शेड

आप किस तरह के शेड की लिपस्टिक लगाती हैं इसका असर आपके मूड और पर्सनालिटी दोनों पर होता है। विभिन्न अध्ययन के अनुसार लाला रंग की लिपस्टिक महिलाओं में जोश, आत्मविश्वास और ऊर्जा को भर देती हैं। इसे लगाकर वे खुद को बोल्ड महसूस करती हैं।

5. सेक्सी लुक पाने के लिए

परफेक्ट पर्सनालिटी के साथ आजकल महिलाएं सेक्सी भी दिखना चाहती हैं। तो इसके लिए ड्रेस के साथ ब्राइट रंग की लिपस्टिक लगाएं। 

Web Title: Benefits of applying lipstick daily

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे