लाइव न्यूज़ :

सावधान! ज्यादा फेशियल करवाती हैं आप तो संभल जाइए, स्किन को हो सकता है ये 3 भारी नुकसान!

By मेघना वर्मा | Updated: March 9, 2020 07:14 IST

अगर आप महीने में एक बार फेशियल करवाती हैं तो ये ठीक है मगर आप इससे ज्यादा बार फेशियल करवाती हैं तो आपके फेस पर लाल चित्ती पड़ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देफेशियल करवाने से आपकी स्किन पर ग्लो आता है।पार्लर जाकर फेशियल करवाना लड़कियों के रूटीन में शामिल होता है।

हर महिला सुंदर दिखना चाहती है। जिसके लिए वो ना सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करती है बल्कि पार्लर भी नियमित रूप से जाती है। पार्लर जाकर फेशियल करवाना लड़कियों के रूटीन में शामिल होता है लेकिन क्या आप जानती हैं कि कि बहुत ज्यादा फेशियल करवाना भी आपके लिए हानिकारक है?

हां ये सच है कि फेशियल करवाने से आपकी स्किन पर ग्लो आता है मगर बहुत ज्यादा फेशियल भी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। ये आपकी खूबसूरती को बढ़ाने के बजाए इसे घटा भी सकता है। आइए आपको बताते हैं कि बहुत ज्यादा फेशियल करवाने से क्या-क्या नुकसान हो सकता है।

1. केमिकल प्रोडक्टस से हो सकता है नुकसान

एस्पर्ट्स की मानें तो बहुत ज्यादा फेशियल करने से स्किन को नुकसान होता है। पार्लर में किए जाने वाले फेशियल में केमिकल प्रोडक्ट यूज होते हैं। जो आपकी सेंसिटिव स्किन को नुकसान पहुंचाती है। कोशिश करें कि स्किन पर केमिकल वाले प्रोडक्ट का यूज ना करें। इसके बजाय नैचुरल और ऑर्गेनिक प्रोडक्टस का यूज करें। 

2. हो सकती है लाल चित्ती

अगर आप महीने में एक बार फेशियल करवाती हैं तो ये ठीक है मगर आप इससे ज्यादा बार फेशियल करवाती हैं तो आपके फेस पर लाल चित्ती पड़ सकती है। फेशियल में हाई ग्रेड केमिकल्स के साथ स्किन को स्क्रब और मसाज किया जाता है। जिसकी रगड़ से आपका चेहरा मुर्झा सकता है और जगह-जगह पर लाल चित्ती हो सकती है। 

3. मुंहासे आ सकते हैं

बहुत ज्यादा फेशियल करवाने से चेरहे के पोर्स खुल जाते हैं। ऐसे में थोड़ी सी भी आपकी लापरवाही आप की ही स्किन को नुकसान पहुंचाती है।  ये प्रदूषण और धूल के कण इन रोमछिद्रों में जाकर जमा हो जाते हैं। इसीतरह कई बार आपके मेकअप प्रोडक्ट्स भी इनमें भरे रह जाते हैं और बाद में कील-मुंहासे जैसी समस्याएं पैदा करते हैं। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन