लाइव न्यूज़ :

सुबह आंखों में रहती है अक्सर सूजन तो करें ये काम, पाएंगे सुंदर आंखें

By गुलनीत कौर | Updated: April 23, 2018 09:31 IST

रात सोने से पहले आंखों के नीचे और ऊपर एलोवेरा जेल लगाकर सो जाएं। यह रात भर आंखों को ठंडक देगा और सूजन नहीं आने देगा।

Open in App

सुबह उठने पर कई बार हमें फ्रेश फील नहीं हटा है। रात भर आराम की नींद के बाद भी शरीर में जकड़न, थकान और कमजोरी  महसूस होती है। इसके पीछे कई कारण होते हैं। शरीर के अलावा मानसिक रूप से भी हम सुबह उठने के लिए तैयार नहीं होते हैं। एक और चीज है जो अक्सर सुबह लोग खुद में नोटिस करते हैं और वह है आंखों में सुस्ती और सूजन। कई लोगों की यह शिकायत होती है कि वे जब सुबह उठते हैं तो उनकी आंखें फ्रेश लगने की बजाय थकी हुई और कई बार आंखों में सूजन भी रहती है। 

अगर आपके साथ यह परेशानी कभी-कभी होती है तो उसे आप स्वयं भी हल कर सकते हैं। आंखों पर ठंडा पानी मारें। कुछ ही देर में आंखें फ्रेश लगने लगेंगी। लेकिन आंखों में होने वाली सूजन का यदि कारण जान लिया जाए तो सही इलाज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: बेदाग खूबसूरती के लिए सोने से पहले चेहरे पर लगाएं 10 में से कोई एक चीज

आंखों में सूजन के कारण

अक्सर नींद की कमी से या फिर लगातार मोबाइल, कंप्यूटर जैसे गैजेट्स इस्तेमाल करने से भी आंखों में सूजन रहती है। आंखों तक खून के प्रवाह का सही से ना पहुंच पाना भी सूजन का एक कारण हो सकता है। इसके अलावा आंखों का बढ़ता नंबर भी इसका एक कारण हो सकता है। सही कारण की पहचान करने के बाद ही इसका इलाज कराएं।

आंखों की सूजन का इलाज

अगर सूजन अधिक बढ़ जाए और रोजाना परेशान करने लगे तो इसका डॉक्टरी इलाज होना ही सही विकल्प है। डॉक्टर से संपर्क करने और आंखों की सूजन का असली कारण जानने के बाद इलाज करवाएं। आंखों की सूजन ठीक करने के लुए 'लिम्फ ड्रेनेज' इलाज भी करवाया जाता है, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे चुनें। 

आंखों की सूजन का घरेलू उपचार

लेकिन यदि आपको रोजाना की बजाय कभी-कभी ही इस सूजन का तकलीफ होती है और आप यह जानते हैं कि यह कुछ और नहीं बल्कि नींद की कमी और लगातार काम करने के कारण ही है तो आपको घरेलू उपचारों के योर बढ़ना चाहिए। - रात सोने से पहले आंखों के नीचे और ऊपर एलोवेरा जेल लगाकर सो जाएं। यह रात भर आंखों को ठंडक देगा और सूजन नहीं आने देगा- सूजन होने पर आंखों पर हल्का गर्म सेक करें- सूजन कम करने के लिए आंखों को हलके गुनगुने पानी से धोएं- आंखों में दिन में 2 से 3 बार गुलाब जल डालें। यह आंखों को ठंडक देगा और सूजन कम करने में मदद करेगा- शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने के लिए गाकर, पालक जैसी चीजों का सेवन करें- आंखों की सफाई का खास ख्याल रखें- समय से आंखों का चेक-अप करवाते रहें

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन