लाइव न्यूज़ :

रसोई में मौजूद इन 2 चीजों से घर पर ही करें फेशियल, पार्लर के खर्च से मिलेगी छुट्टी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 2, 2019 16:39 IST

हम इस खबर में आपको बता रहे हैं ऐसी कुछ चीजों के बारे में जो आपकी स्किन को एकदम सॉफ्ट और मुलायम बना देंगी। सबसे अच्छी बात इसके लिए आपको किसी महंगे पार्लर में जाने की जरुरत नहीं होगी आपके रसोई में ही ये चीजें मौजूद हैं जो आपकी स्किन को खिला देगी।

Open in App
ठळक मुद्देचेहरे को फ्रेश लुक देने के लिए खीरा, शहद और दही लगाएंआपको किसी महंगे पार्लर में जाने की जरुरत नहीं होगी आपके रसोई में ही ये चीजें मौजूद हैं

महिलाएं अपनी स्किन को खूबसूरत और हेल्दी दिखाने के लिए हर रोज नई-नई कोशिशें करती हैं। स्किन की देखभाल के लिए जरूरी है कि समय-समय पर इनका ख्याल रखा जाएं। सही चीज और सही केयर आपकी त्वचा की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

हम इस खबर में आपको बता रहे हैं ऐसी कुछ चीजों के बारे में जो आपकी स्किन को एकदम सॉफ्ट और मुलायम बना देंगी। सबसे अच्छी बात इसके लिए आपको किसी महंगे पार्लर में जाने की जरुरत नहीं होगी आपके रसोई में ही ये चीजें मौजूद हैं जो आपकी स्किन को खिला देगी।

बेसन दही और हल्दी

1 चम्मच बेसन में 2 चम्मच दही और 1 चम्मच हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा कच्चा दूध भी मिला सकती हैं। याद रखें कि पैक को लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें, इसके बाद पैक को लगाएं। पैक सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर इसे उतारें। याद रखें कि चेहरे को ज्यादा रगड़े नहीं। चेहरा साफ करने के बाद मॉइस्चराइज करना न भूलें।

दही-शहद का फेसपैक

एक बाउल में दही लें। उसमें एक चम्मच शहद और 2 कैप्सूल विटामिन-ई की डाल कर इन्हें मिक्स कर लें। अब इस पैक के साथ चेहरे की मसाज करें। इसके अलावा, आप चाहें तो हाथ की जगह रुई का भी इस्तेमाल कर सकती है। अब इस पैक से चेहरे को 10-15 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी के साथ चेहरा साफ कर लें। चेहरा धोने के बाद थोड़ी से एलोवेरा जेल चेहरे पर लगा लें।

खीरा और दही

चेहरे को फ्रेश लुक देने के लिए खीरा, शहद और दही लगाएं। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच दही लें, उसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा और शहद मिलाएं। इस पैक को हफ्ते में एक बार चेहरे पर जरूर लगाएं। इससे आपका चेहरा बिल्कुल फ्रेश और बेदाग दिखेगी।

दही-एलोवेरा जेल

इस पैक को तैयार करने के लिए 2 चम्मच दही में 1 चम्मच ऐलोवेरा जेल, शहद और कुछ बूंदे नींबू की डालें। इस पैक को चेहरे पर 10 मिलट तक लगा छोड़ दें। सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी के साथ चेहरा धो लें।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सस्किन केयरदमकता चेहरा
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन