लाइव न्यूज़ :

Beauty Tips: 35 के बाद भी दिखना चाहती हैं जवां तो चेहरे पर जरूर लगाएं ये होम मेड टोनर, ध्यान में रखें ये एक बात

By मेघना वर्मा | Updated: January 26, 2020 16:11 IST

एक उम्र के बाद हर महिला के चेहरे पर बारीक रेखाएं, झुर्रियां, ड्रायनेस आदि समस्याएं दिखने लगती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देत्वचा की इस समस्या से हर लड़की कभी ना कभी गुजरती जरूर है। आप जवां और निखरी त्वचा चाहती हैं तो जरूरी है कि चेहरे की कायदे से देखभाल करें।

आज के समय में हर लड़की जवां दिखना चाहती है। काम पर जा रही हो या किसी पार्टी में लड़कियां खुद को फिट और जवां दिखाने के लिए बहुत सारी चीजें करती हैं। कुछ इसके लिए योग का सहारा लेती हैं तो कुछ मेकअप का। वैसे आज कल जंक फूड और प्रदूषण के समय में 30 और 35 की उम्र के बाद अक्सर ही लड़कियों के चेहरे पर उनका उम्र का बदलाव दिखने लगता है।

एक उम्र के बाद हर महिला के चेहरे पर बारीक रेखाएं, झुर्रियां, ड्रायनेस आदि समस्याएं दिखने लगती हैं। त्वचा की इस समस्या से हर लड़की कभी ना कभी गुजरती जरूर है। वहीं अगर आप जवां और निखरी त्वचा चाहती हैं तो जरूरी है कि चेहरे की कायदे से देखभाल करें और चेहरे पर एक होम मेड टोनर जरूर लगाएं।

आइए आपको बताते हैं कैसे बनेगा ये होममेड टोनर और कैसे करना होगा उनको चेहरे पर अप्लाई।

टोनर बनाने के लिए सामग्री

एक चम्मच ग्लिसरीन विटामिन सी कैप्सूलएक चम्मच एलोवेरा जैल

टोनर बनाने की विधि

1. होममेड सीरम बनाने के लिए तीनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें।2. इसके बाद एक ब्रश की मदद से इसे चेहरे पर अप्लाई करें।3. जब थोड़ी देर बाद ये सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें।4. हफ्ते में कम से कम 3 बार इसका इस्तेमाल जरूर करें।5. इसे एक गहरे रंग के कंटेनर में ठंडी व ड्राई जगह पर स्टोर करें।6. गहरे रंग के कंटेनर में रखने की वजह ये है कि यह ऑक्सिडाइज़ न हो जाए।7. ऐसा करने से आप इसे लम्बे समय तक स्टोर कर पाएंगे।8. यह सीरम कम से कम 10 दिनों तक चलते हैं।

इस चीज का रखें ध्यान

विटामिन सी कैप्स्यूल्स को पानी में घोलकर टोनर बनाने की सलाह दी जाती है मगर एक्स्पर्ट्स की मानें, तो यह विटामिन सी पाने का सही तरीका नहीं है। पानी में विटामिन सी मिलाने से ये क्रिस्टलाइज हो जाते हैं, जिससे यह आपकी स्किन में प्रवेश नहीं कर पाते है। तो हो सकता है कि आपको ऊपरी सतह पर दमक दिखाई दे, लेकिन आप भीतर से ग्लो नहीं कर पाएंगी। ऊपरी दमक लंबे समय तक टिकती भी नहीं है। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन