लाइव न्यूज़ :

बिना रुपये खर्च किए घर पर आसानी से बनाएं जेल आईलाइनर और काजल, इन बातों का रखें ध्यान

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 21, 2019 12:54 IST

हर लड़की को लिक्विड आईलाइनर, पेंसिल आईलाइनर, जेल आईलाइनर का शौक रहता है। ऐसे में अगर आपको मार्केट में मिलने वाले प्रॉडक्ट से रैश या इरिटेशन होती है तो आप सिंपल जेल आईलाइनर ही नहीं बल्कि कई रंग के जेल आईलाइनर भी घर में आसानी से बना सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआंखों को सुंदर दिखाने के लिए हर लड़की आईलाइनर का इस्तेमाल करती हैहर लड़की को लिक्विड आईलाइनर, पेंसिल आईलाइनर, जेल आईलाइनर का शौक रहता है

मार्केट में कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट मिलते है जिनका आपकी रोजमर्रा की लाइफ में हमेशा इस्तेमाल होता है। कई तरह की कंपनियों के ब्यूटी प्रॉडक्ट बाजार में आपको मिल जाएंगे लेकिन ये आपको सूट करें ये जरूरी नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि मार्केट में मिलने वाले ब्यूटी प्रॉडक्ट आपकी स्किन को सूट नहीं करते हैं।

ऐसे में आप घर पर ही अपनी फेवरेट ब्यूटी प्रॉडक्ट को बना सकते हैं। हम इस खबर में आपको घर पर आईलाइनर बनाने के तरीके बताने जा रहे हैं। दरअसल आंखों को सुंदर दिखाने के लिए हर लड़की आईलाइनर का इस्तेमाल करती है।

हर लड़की को लिक्विड आईलाइनर, पेंसिल आईलाइनर, जेल आईलाइनर का शौक रहता है। ऐसे में अगर आपको मार्केट में मिलने वाले प्रॉडक्ट से रैश या इरिटेशन होती है तो आप सिंपल जेल आईलाइनर ही नहीं बल्कि कई रंग के जेल आईलाइनर भी घर में आसानी से बना सकते हैं।

घर पर जेल आईलाइनर बनाने के लिए आपको ब्लैक या किसी एक कलर के आईशैडो, एक छोटा कंटेनर, आई प्राइमर व नारियल के तेल की जरूरत होती है। वैसे तो आईलाइनर बनाने के लिए ब्लैक आईशैडो का प्रयोग किया जाता है, लेकिन अगर आप कलरफुल आईलाइनर बनाना चाहती हैं तो उस कलर के आईशैडो का प्रयोग करें। इन सभी चीजों के इस्तेमाल से एक बेहतरीन आईलाइनर तैयार किया जा सकता है।

जेल आईलाइनर के लिए किन चीजों की होगी जरूरत

1- किसी भी रंग का आईशैडो2- आंखों का प्राइमर3- नारियल तेल4- एक क्यू टिप

जेल आईलाइनर कैसे बनाएं

1- एक काले रंग का आईलाइनर ले लें और इसकी थोड़ी सी मात्रा एक छोटे से कंटेनर में रख लें।

2- इसके बाद इस कंटेनर में आंखों का प्राइमर डाल लें और इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें।

3- इस मिश्रण में नारियल की कुछ बूंदें पिघलाकर इस मिश्रण में मिला लें।    

4- इसके बाद एक क्यू की नोक का इस्तेमाल कर इस सामग्री को मिक्स कर लें।

5-एक पैसा खर्च किए बिना आपका जेल आईलाइनर बनकर तैयार हो गया है। अब इसको प्रयोग करने के लिए तैयार हो जाएं।

होते हैं ये फायदें

घर में आप ऐसे कई कलर्स के आईलाइनर बना सकती हैं जो बाजार में आसानी से नहीं मिलते हैं। इसके अलावा यह जेल आईलाइनर बेहद स्मूद लुक देते हैं जिससे आंखों की खूबसूरती बढ़ती है। घर के बने ये आईलाइनर आराम से 7 से 8 घंटे तक आराम से टिकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

1- जेल आईनाइनर बनाने के लिए थोड़ा लूज आईशौडो का इस्तेमाल करें।

2- एक ऐसे प्राइमर का इस्तेमाल करें जो साफ हो और उसके रंग में तीव्रता अधिक हो।

3- नारियल तेल के बजाय आप वैसलीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

4- आईलाइनर बनाने के लिए एक मैट आईशौडो का इस्तेमाल करें, ताकि इसमें शिमरी इफेक्ट कम हो।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशनघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल