लाइव न्यूज़ :

Beauty Tips: पार्लर में नहीं खर्च करनी होगी मोटी रकम, बस घर बैठे इन 3 टिप्स से दूर होंगी झुर्रियां

By मेघना वर्मा | Updated: January 26, 2020 08:20 IST

महिलाएं झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए ट्रीटमेंट तक करवाती हैं साथ ही लोग हजार रुपए भी खर्च करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआपकी बॉडी की ही तरह आपके चेहरे को भी हाइड्रेशन की जरूरत होती है।आपकी बॉडी की ही तरह आपके चेहरे को भी हाइड्रेशन की जरूरत होती है।

महिलाओं को अक्सर 30 साल के बाद झुर्रियां पड़ने लगती हैं। जिसके लिए हर महीने वो हजारों रुपये खर्च करती हैं। कुछ तो इन झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए ट्रीटमेंट तक करवाती हैं। मगर क्या आप जानती हैं घर पर रहते हुए बिना किसी खर्चे के आप अपनी झुर्रियों से छुटाकार पा सकती हैं। 

आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बिना किसी खर्च के अपनी झुर्रियों से निजात पा सकती हैं। बस इसके लिए खुद के लिए समय निकालना होगा और थोड़ी सी डेडिकेशन दिखानी होगी। आप भी जानिए कौन से हैं वो टिप्स जिनसे आप झुर्रियों को खुद से दूर कर सकते हैं। 

1. चेहरे की मसाज

जिस तरह आपकी बॉडी को मसाज की जरूरत होती है उसी तरह आपके चेहरे को भी मसाज की जरूरत होती है। फोरहेड रिंकल्स को कम करने के लिए अपने चेहरे की नियमित रूप से मालिश करें। चेहरे की मालिश तनाव से राहत देती है। 

साथ ही आपका माथा नमी का पुनर्वितरण करती है। ब्लड फ्लो को बढ़ाती है। यह डेड सेल्स को भी हटाता है। जिससे कुछ ही दिनों में आपको माथे की झुर्रियां दूर होती दिखाई देगी।

2. बॉडी को हाइड्रेट रखें

आपकी बॉडी की ही तरह आपके चेहरे को भी हाइड्रेशन की जरूरत होती है। इसी के बाद आपके चेहरे पर भी ग्ला आता है। चेहरे पर ग्‍लो तभी आता है जब आपकी बॉडी अच्‍छे से हाइड्रेट होती है और माथे की रिंकल्‍स को कम करने के लिए भी बॉडी को हमेशा हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। इसके लिए रोजाना कम से कम 7-8 गिलास पानी जरूर पीएं। पानी आपकी बॉडी को डिटॉक्‍स करने का काम भी करता है।

3. योग जरूर करें

व्यायाम किसी के लिए भी बेहद जरूरी है। चेहरे के भाव रिंकल्स के लिए एक बहुत बड़ा कारण हैं कि आप खुद को योगा से दूर रखते हैं। योगा एक ऐसी तकनीक है जो आपको सभी परेशानी से दूर रखती है। आप चाहें तो फेस योगा भी ट्राई कर सकती हैं। 

इससे आपके चेहरे को काफी फायदा मिलेगा। योग के जरिए आप अपने चेहरे को जवां बनाए रख सकते है। जी हां फेस योगा के जरिए आप चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को रोककर कसावट ला सकती हैं।

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल