लाइव न्यूज़ :

Beauty Tips: इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स से आपकी स्किन को हो सकता है भारी नुकसान, संभल कर करें इस्तेमाल

By मेघना वर्मा | Updated: January 6, 2020 12:11 IST

ब्यूटी प्रोडक्ट आपको चेहरे के के सेंसटिव स्किन को टच करके लगाया जाता है। अगर आपने अपने किसी प्रोडक्ट का गलत इस्तेमाल किया तो बहुत हद तक पॉसिबल है कि इसका आपके स्किन पर खराब असर पड़े।

Open in App
ठळक मुद्देकई प्राइमर वॉटर बेस्ड होते हैं जो ज्यादातर सिलिकन के बने होते हैं। रूखे होठों को दूर करने के लिए हम पेट्रोलियम जैली लगाते हैं।

मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है। आंखों का मेकअप हो या चेहरे का हर लड़की इन्हें करके सुंदर दिखना चाहती है। इसी लिए हजारों रुपये खर्च करके वो अपने लिए बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्टस भी खरीदती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ प्रोडक्ट का गलत इस्तेमाल करने से आपको भारी नुकसान भी हो सकता है। 

ब्यूटी प्रोडक्ट आपको चेहरे के के सेंसटिव स्किन को टच करके लगाया जाता है। अगर आपने अपने किसी प्रोडक्ट का गलत इस्तेमाल किया तो बहुत हद तक पॉसिबल है कि इसका आपके स्किन पर खराब असर पड़े। सिर्फ यही न हीं आपको एलर्जी होने के चांसेस भी बढ़ जाते हैं। 

आज हम आपको यहां ऐसे ही कुछ प्रोडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आपने गलत तरीकों से इस्तेमाल किया या सावधानियां नहीं बरतीं तो आप को ये भारी पड़ सकता है। 

1. प्राइमर्स

बहुत सी लड़कियां शायद नहीं जानती कि प्राइमर का ज्यादा इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को नुकसान पहुंचता है। कई प्राइमर वॉटर बेस्ड होते हैं जो ज्यादातर सिलिकन के बने होते हैं। इनसे आपके रोमछिद्र बंद हो सकते हैं। कई बार घंटों तक इसे लगाए रखने से आपके चेहरे पर दाने भी हो सकते हैं। 

2. पेट्रोलियम जैली

खासकर ठंड में हम पेट्रोलियम जेली की इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं। रूखे होठों को दूर करने के लिए हम इसे लगाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ज्यादा पेट्रोलियिम जेली स्किन में अब्जॉर्ब नहीं होती साथ ही त्वचा के बाहरी नमी को अंदर भी नहीं जाने देती। इससे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचता है। 

3. लिक्विड लिप्सटिक

आपने भी कभी ना कभी लिक्विड लिप्सटिक का इस्तेमाल जरूर किया होगा मगर ये आपके होठों को काला  और रूखा कर देता है। इसे छुटाने के लिए सबसे पहले नारियल तेल या मेकअप रिमूवर को इस्तेमाल करें। इसके बाद ही होठों को धुलें और इस पर बाम लगाएं।

4. नेल स्ट्रेंथनर्स

नेल स्ट्रेंथनर्स से आपके नाखून सख्त होते हैं लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से नाखून चटकने लगते हैं। काफी दिनों से नेल हार्डनर का इस्तेमाल कर रही हैं और आपको लगता है कि नाखून के टेक्सचर में बदलाव आ गया है तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें।

5. डीप कंडिशनर

डीप कंडिशनर और हेयर मास्क जैसे हेयर ट्रीटमेंट से आपके बालों का पीएच बैलेंस गड़बड़ा सकता है जिससे आपके हेयर डैमेज हो सकते हैं। इसीलिए इस तरह के ट्रीटमेंट हफ्ते में एक या दो बार ही करने चाहिए।

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल