लाइव न्यूज़ :

45 की उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवां तो इन 5 स्टेप्स को करें फॉलो

By मेघना वर्मा | Updated: June 12, 2020 15:49 IST

ये जरूरी है कि दिन में किए हुए मेकअप को रात सोने से पहले चेहरे से उतार दीजिए। इसके लिए साफ कॉटन बॉल का यूज कर सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबालों की बात करें तो इन्हें किसी भी केमिकल ट्रीटमेंट या हेयर स्ट्रेटनर जैसे हीट ट्रीटमेंट से बचाकर रखें।जब भी बाहर निकलें सन्सक्रीम लागकर ही निकलें।

बढ़ती उम्र का असर सबसे पहले आपके चेहरे पर दिखाई देता है। ढीली होती स्किन, आंखों के नीचे काले धब्बे या झुर्रियां इन सभी से आपका चेहरा भी बूढ़ा लगने लगता है। बॉडी को फिट रखने के लिए तो आप जिम या योगा करती हीं हैं मगर फेस के लिए भी आपको अपनी आदत बदलनी चाहिए। 

अपनी सुंदरता के लिए आप अपनी स्किन और अपने बालों की लगातार केयर करना जरूरी है। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ आदत जिन्हें अपनाकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती और बढ़ा सकती हैं।

1. हेल्दी डायट

बढ़ती उम्र के साथ आपको ये समझना होगा कि आपकी पाचन क्रिया भी पहले जैसी नहीं रही है। इसलिए कुछ भी खा लेना ऑप्शन नहीं है। खुद को जंक फूड या तले भुने खाने से दूर ही रखें। दिन की शुरुआत और अंत हेल्दी खाने से करें। बालों के लिए आप आंवले का पानी पी सकते हैं। 

2. स्किन को हाइड्रेशन और नमी की जरूरत

एक उम्र के बाद ये जरूरी हो जाता है कि आपकी स्किन भी नरिश हो। अपने शरीर को हर समय मॉइस्चराइज करते रहें। स्किन को नमीयुक्त रखना इस समय में जरूरी हो जाता है। अच्छी क्वालिटी और कंपनी का लोशन चुनें। साथ ही पानी की मात्रा भी शरीर में भरपूर होनी चाहिए। ताकि आपका शरीर अंदर से पोषित रहे।

3. मेकअप हटा कर सोएं

ये जरूरी है कि दिन में किए हुए मेकअप को रात सोने से पहले चेहरे से उतार दीजिए। इसके लिए साफ कॉटन बॉल का यूज कर सकती हैं। इसके बाद फेसवॉश करके ही बिस्तर पर सोने जाइए। नाइट क्रीम भी फेस पर लगा सकती हैं ये बहुत हल्की होती है और स्किन को सॉफ्ट रखती है।

4. धूप को ना लें हल्के में

जब भी बाहर निकलें सन्सक्रीम लागकर ही निकलें। बिना सन्सक्रीम के आपकी स्किन को भारी नुकसान हो सकता है इसलिए सनस्क्रीम जरूर लगाएं। आप चाहें तो अपनी स्किन के हिसाब से सन्सक्रीम चुन सकती हैं। 

5. हीट प्रोडक्ट से बालों को रखें दूर

बालों की बात करें तो इन्हें किसी भी केमिकल ट्रीटमेंट या हेयर स्ट्रेटनर जैसे हीट ट्रीटमेंट से बचाकर रखें। इससे भालों में शाइन रहेगी। अपने बालों को नेचुरली सूखने दें। इससे आपका लुक भी बेहद सुंदर आएगा।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल