लाइव न्यूज़ :

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रोज करें नारियल तेल और नींबू के रस से मालिश, मिनटों में दूर होगी टैनिंग

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 1, 2019 07:15 IST

चमकती स्किन पाने के लिए आपको नहाने से पहले थोड़ा वक्त निकालना पड़ेगा। आप मालिश के लिए थोड़ा समय देकर स्कीन त्वचा को निखरी, नमी युक्त और कोमल बना सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनारियल का तेल बालों और स्कीन दोनों के लिए फायदेमंद होता हैडेड स्किन निकलने के साथ-साथ त्वचा निखरी नजर आती है

दमकती हुई हेल्दी स्किन सभी को चाहिए होती है। इन दोनों खूबियों के साथ ही स्कीन को कोमल भी बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए रोजाना के दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करना होगा।

इसके लिए आपको नहाने से पहले थोड़ा वक्त निकालना पड़ेगा। आप मालिश के लिए थोड़ा समय देकर स्कीन त्वचा को निखरी, नमी युक्त और कोमल बना सकती हैं।

नारियल तेल और नींबू का रस

नारियल का तेल बालों और स्कीन दोनों के लिए फायदेमंद होता है। नारियल के तेल में अगर नींबू का रस मिला दिया जाए तो ये ज्यादा फायदेमंद बन जाता है। एक बाउल में 3 छोटे चम्मच नारियल का तेल और आधे नींबू का रस मिलाएं। नहाने के 10 मिनट पहले पूरे शरीर पर हल्के हाथों से मालिश करें। खासतौर पर हाथ, गले, घुटनों और कोहनियों पर। इससे स्कीन की टैनिंग और कालापन दूर होगा।

विटामिन-ई ऑयल, ग्लिसरीन व वैसलीन का इस्तेमाल

विटामिन-ई ऑयल, ग्लिसरीन व वैसलीन को एक कटोरी में मिलाकर इसका मिश्रण तैयार कर लें। नहाने से पहले इस मिस्कचर से शरीर की मालिश करें। अगर पूरे शरीर में लगाना मुश्किल हो तो हाथ-पैर, गले और चेहरे पर जरूर लगाएं। मालिश करने के 15-20 मिनट बाद नहा लें। इससे स्कीन नमीयुक्त बनी रहती है और एक्स्ट्रा मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नींबू, गन्ने, अंगूर और सेब का रस

एक कटोरी में नींबू का रस, अंगूर, सेब और गन्ने का रस बराबर मात्रा में मिला लें। तैयार मिश्रण से चेहरे के साथ पूरी बॉडी पर अच्छी तरह से 5 मिनट तक मालिश करें। चेहरे पर लगाते समय रुई को मिश्रण में भिगोकर लगाएं और 10 मिनट बाद नहा लें। यह मसाज स्किन की रंगत निखारने और निखार बनाए रखने में फायदेमंद है।

ओट्स, गुलाबजल, नींबू का रस और दूध

कटोरी में एक छोटा चम्मच नींबू का रस, 2 छोटे चम्मच ओट्स, एक छोटा चम्मच दूध और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट बना लें। नहाने से पहले 5-7 मिनट तक इससे मालिश करें। इससे डेड स्किन निकलने के साथ-साथ त्वचा निखरी नजर आती है।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सस्किन केयरघरेलू नुस्खेविंटर्स टिप्सदमकता चेहरा
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यठंडे मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के लिए 10 आसान टिप्स

स्वास्थ्यCold Wave Alert: कड़ाके की ठंड में खुद को कैसे रखें हेल्दी? जानिए इन आसान उपायों के बारे में, छू नहीं पाएगी सर्दी

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन