लाइव न्यूज़ :

दिन भर की थकान से मुरझा गया है आपका चेहरा, करें ये 5 काम फौरन मिलेगा निखार

By मेघना वर्मा | Updated: July 19, 2020 06:13 IST

लगातार प्रदूषण और बढ़ते स्ट्रैस का असर भी आपकी स्किन पर भी दिखता है। नतीजा, डार्क स्पॉट, डलनेस और डार्क सर्कल्स आपकी खूबसूरती छीन लेते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफटाफट रेडी होने के लिए फाउंडेशन सबसे असरदार ब्यूटी प्रोडक्ट है। लगातार पानी पिएं और समय-समय पर फेस वॉश करें।

बढ़ती उम्र के साथ आपकी स्किन पर उसका असर दिखने लगता है। लगातार प्रदूषण और बढ़ते स्ट्रैस का असर भी आपकी स्किन पर भी दिखता है। नतीजा, डार्क स्पॉट, डलनेस और डार्क सर्कल्स आपकी खूबसूरती छीन लेते हैं। थकान से भरा चेहरा शाम तक मुर्झा जाता है। 

शाम तक डलनेस से आपका चेहरा मुरझा जाता है और इसका ग्लो उड़ जाता है। ऐसे में आप अपने स्किन का ग्लो और निखार पाने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं। इससे आपका चेहरा एक बार फिर से खिला-खिला लगने लगेगा। 

1. पानी की ना हो कमी

जिस तरह आपकी बॉडी को पानी की जरूरत है उसी तरह आपके चेहरे की स्किन को भी हाइड्रेट रखना जरूरी है। लगातार पानी पिएं और समय-समय पर फेस वॉश करें। ध्यान रखें कि फेसवॉश के बाद उसपर मॉइस्चराइजर या कोई ऑइल जरूर लगाएं।

2. फाउंडेशन करेगा कमाल

फटाफट रेडी होने के लिए फाउंडेशन सबसे असरदार ब्यूटी प्रोडक्ट है। रूखी और बेजान हो चुकी त्वचा पर अगर शाइन वाला फाउंडेशन लगाया जाए तो ये आपके चेहरे पर ग्लो ले आता है। भले ही यह मेकअप का ग्लो हो लेकिन चेहरे की थकान इसके पीछे छिप जाती है। 

3. ब्लश देगा निखार

फाउंडेशन के बाद ब्लश का इस्तेमाल करें। इसे हल्का सा फेस पर लगाएं लेकिन इसके इस्तेमाल के बाद आपका चेहरा चीक्स के एरिया से चमकने लगेगा। दूर से लोगों को आपके चेहरे पर ग्लो का आभास होगा और सारी थकान छिप जाएगी।

4. थोड़ा सा काजल 

आपके चेहरे पर आपकी आंखें सबसे खूबसूरत होती हैं। इनकी केयर करना और इन्हें थोड़ा सा टचअप करने से आप बिल्कुल फ्रेश लुक में दिखाई देंगी। इसलिए आप चाहें तो थोड़ा सा काजल लगाकर अपनी आंखों को सुंदर दिखा सकती हैं। 

5. होंठों की केयर

शाम तक होंठ भी सूखने और फटने लगते हैं। इनकी खूबसूरती वापस पाने के लिए इनपर तुरंत लिप बाम लगाएं। चाहें तो इससे पहले चीनी को होंठों पर रगड़ते हुए मसाज करें। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन