लाइव न्यूज़ :

Hair Care Tips: बालों को स्टाइल करते समय कभी न करें ये गलतियां, खराब हो सकते हैं बाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 5, 2022 22:05 IST

स्टाइलिंग के दौरान केमिकल्स के इस्तेमाल से बालों पर बुरा असर पड़ता है, जिसके कारण उनके खराब होने के चांस काफी बढ़ जाते हैं। ऐसे में बालों को स्टाइल करते समय कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए।

Open in App

Hair Care Tips: फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में महिलाएं बालों को स्टाइल करने के लिए तरह-तरह की चीजें ट्राई करती हैं। हालांकि, ज्यादा स्टाइलिंग की वजह से कई बार बाल खराब हो जाते हैं। दरअसल, स्टाइलिंग के दौरान केमिकल्स के इस्तेमाल से बालों पर बुरा असर पड़ता है, जिसके कारण उनके खराब होने के चांस काफी बढ़ जाते हैं। ऐसे में बालों को स्टाइल करते समय कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। 

टेम्पररी हेयर स्ट्रेटनिंग

मौका कोई भी हो, लेकिन महिलाओं को कोशिश करनी चाहिए कि वो टेम्पररी हेयर स्ट्रेटनिंग से बचें। फ्लैट आयरन और हेयर ड्रायर का उपयोग करके टेम्पररी हीट स्ट्रेटनिंग से हाइड्रोजन बॉन्ड टूट जाते हैं। इसमें बाल शाफ्ट की पेचदार संरचना को खोलना शामिल है। ये हीट टूल्स बालों के डिहाइड्रेशन का कारण बनते हैं। जाहिर है, यह हानिकारक है इसलिए इससे बचना चाहिए। 

हीट प्रोटेक्टेंट का न होना

किसी भी हीट स्टाइलिंग प्रोडक्ट को बिना हीट प्रोटेक्टेंट के कभी भी इस्तेमाल न करें। जो लोग हीट स्टाइलिंग प्रक्रियाओं जैसे टेम्पररी स्ट्रेटनिंग या कर्लिंग को करने से पहले हीट प्रोटेक्टेंट क्रीम, स्प्रे या सीरम का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो वो सबसे बड़ी गलती कर रहे हैं। हीट प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

बार-बार ब्लो ड्राई करना

अधिकांश महिलाएं जल्दबाजी की वजह से ज्यादातर समय ब्लो ड्राई करती हैं। हालांकि, ऐसा करने से बचना चाहिए। हमारे बालों को ब्लो ड्राई करने से बालों का डिहाइड्रेशन होता है और साथ ही बाल टूटते भी हैं। 

कसकर बालों को बांधना

अगर आपको कसकर अपने बाल बांधने की आदत है, तो इस आदत को तुरंत छोड़ दीजिए। हमें अपने बालों को ढीला बांधना चाहिए और अलग-अलग हेयर स्टाइल ट्राई करने चाहिए जो हमारे बालों को पीछे नहीं खींचेंगे।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स